फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRDO develops fire detection and suppression system for passenger buses defense ministry

डीआरडीओ का कमाल, यात्री बस में आग लगी तो चंद पलों में ही बुझा देगी

Mon, 09 Nov 2020 09:54 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 09 Nov 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
DRDO develops fire detection and suppression system for passenger buses defense ministry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

यात्री बसों में आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एक प्रणाली विकसित की है। इससे सेकंडों में आग लगने का पता लगाया जा सकता है। साथ ही आग सेकंडों में आग बुझाई भी जा सकती है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने यात्री बसों के लिए आग का पता लगाने वाली और आग बुझाने वाली प्रणाली (एफडीएसएस) विकसित की है।डीआरडीओ ने सोमवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को यहां डीआरडीओ भवन में एफडीएसएस का प्रदर्शन देखा। यह एक ऐसी प्रौद्योगिकी है, जो बसों में आग लगने का 30 सेकंड से कम समय में पता लगा सकती है और और इसे 60 सेकंड में बुझा सकती है। इसने कहा कि मंत्रियों को अन्य कई कार्यक्रमों और प्रणालियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि डीआरडीओ के अग्नि, विस्फोटक और पर्यावरण सुरक्षा केंद्र (सीएफईईएस), दिल्ली ने प्रौद्योगिकी विकसित की है, जो यात्री डिब्बों में आग का 30 सेकंड से कम समय में पता लगा सकती है और और इसे 60 सेकंड में बुझा सकती है। इस तरह जानमाल के नुकसान के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गडकरी ने एफडीएसएस के विकास को बस यात्रियों की सुरक्षा की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम करार दिया।

इस मौके पर एयरोसोल आधारित और वाटर मिस्ट बेस्ड अग्नि जांच और दमन प्रणाली के प्रदर्शन किए गए। यात्री बस के इंजन में और पैसेंजर कंपार्टमेंट में आग लगने के प्रदर्शन को दोनों मंत्रियों ने देखकर संतोष जताया।   

गडकरी ने एफडीएसएस के विकास को बस यात्रियों की सुरक्षा की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम करार दिया। उन्होंने इस प्रौद्योगिकी पर संतोष जताते हुए इसे आगे बढ़ाने की इच्छा जताई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed