फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRDO Astra Mark-2 missile test in india this year Air force will overpower opponents during war

DRDO: भारत इस साल अस्त्र मार्क-2 मिसाइल का करेगा परीक्षण; युद्ध के दौरान विरोधियों पर भारी पड़ेगी वायुसेना

Wed, 17 Apr 2024 07:35 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 17 Apr 2024 07:35 AM IST
सार

100 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली एस्ट्रा मार्क-1 मिसाइल पहले से ही भारतीय वायु सेना के बेड़े में शामिल है। एस्ट्रा मार्क-1 एलसीए तेजस और एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों पर तैनात है।

विज्ञापन
DRDO Astra Mark-2 missile test in india this year Air force will overpower opponents during war
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

वायुसेना के लड़ाकू बेड़े की क्षमता को बढ़ाने के मकसद से भारत इस साल अस्त्र मार्क-2 हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का पहला परीक्षण करेगा। इस मिसाइल की मारक क्षमता 120-130 किलोमीटर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


100 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली अस्त्र मार्क-1 मिसाइल पहले से ही भारतीय वायु सेना के बेड़े में शामिल है। अस्त्र मार्क-1 एलसीए तेजस और एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों पर तैनात है। एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया कि अस्त्र मार्क-2 मिसाइल पर काम चल रहा है। हम जल्द ही इसका पहला परीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि एस्ट्रा मार्क 2 भारतीय वायु सेना को हवा से हवा में युद्ध के दौरान विरोधियों पर बढ़त देगा। 
विज्ञापन


डीआरडीओ अस्त्र मार्क-3 पर भी काम कर रहा
उन्होंने आगे कहा कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन(डीआरडीओ) अस्त्र मार्क-1 और एस्ट्रा मार्क 2 के साथ-साथ एक लंबे संस्करण अस्त्र मार्क-3 को भी विकसित कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास लंबी दूरी की चीनी पीएल-15 हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है, लेकिन इसकी क्षमताओं के बारे में स्पष्टत जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, रक्षा मंत्रालय ने पहले ही भारतीय वायु सेना और नौसेना के लिए हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की आपूर्ति के लिए भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed