फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRDO approves new procurement policy to boost domestic defense industry

घरेलू रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए डीआरडीओ की नई खरीद नीति को मंजूरी

Wed, 21 Oct 2020 03:05 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 21 Oct 2020 03:05 AM IST
विज्ञापन
DRDO approves new procurement policy to boost domestic defense industry
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार ने घरेलू रक्षा उद्योग की भागेदारी बढ़ाने के लिए हथियार खरीद की नीति में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की इस नई खरीद नीति को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


रक्षामंत्री ने ट्वीट किया, 'नई खरीद नीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक कदम है। इसके तहत घरेलू रक्षा उद्योगों की भागेदारी की प्रक्रिया और आसान की गई है। साथ ही डिजाइन और विकास संबंधी गतिविधियों में इन भारतीय कंपनियों की भागेदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन



नई नीति के कुछ जरूरी पहलुओं में अग्रिम भुगतान की सीमा बढ़ाना, पहले बोलीकर्ता के पीछे हअने पर दूसरी न्यूनतम बोली लगाने वाले को ऑर्डर देना शामिल है। इसके अलावा बकाया जमा करने के लिए बोली की सुरक्षा की घोषणा का विकल्प दिया जाएगा। इसके अलाव वितरण अवधि के विस्तार की प्रक्रिया को सरल किया गया है ताकि जल्दी फैसले लेने की सुविधा रहे। साथ ही उद्योगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए अन्य कई आंतरिक प्रक्रियाओं को भी सरल किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले डीआरडीओ की खरीद नीति में 2016 में बदलाव हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2025 तक रक्षा विनिर्माण में 1.75 लाख करोड़ के कारोबार का लक्ष्य
सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने 2025 तक रक्षा विनिर्माण में 1.75 लाख करोड़ रुपये (25 बिलियन अमरीकी डॉलर) का कारोबार करने का लक्ष्य रखा है। एक अनुमान के मुताबिक भारतीय सेना अगले पांच साल में पूंजी खरीद में 130 खरब अमरीकी डालर खर्च करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed