{"_id":"67c5c37272268e00d002345b","slug":"dravidian-ideology-created-narrative-of-difference-between-aryan-dravidian-tn-guv-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: 'द्रविड़ विचारधारा ने पैदा किया आर्यों और द्रविड़ों के बीच मतभेद', राज्यपाल आरएन रवि का बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: 'द्रविड़ विचारधारा ने पैदा किया आर्यों और द्रविड़ों के बीच मतभेद', राज्यपाल आरएन रवि का बयान
Mon, 03 Mar 2025 08:28 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 03 Mar 2025 08:28 PM IST
सार
Tamil Nadu: तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कहा कि द्रविड़ विचारधारा ने पिछले 60-70 वर्षों में आर्य और द्रविड़ों के बीच भेदभाव की कहानी गढ़ी है, जबकि भारतीय साहित्य में आर्य शब्द का कभी नस्ल के रूप में उपयोग नहीं किया गया।
विज्ञापन
आरएन रवि, तमिलनाडु के राज्यपाल
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन.रवि ने सोमवार को दावा किया कि द्रविड़ विचारधारा ने आर्यों और द्रविड़ों के बीच भेदभाव की एक सोच बनाई है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय साहित्य में आर्य शब्द का उपयोग एक नस्ल के रूप में नहीं किया गया है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा, भारतीय साहित्य, चाहे वह संगम साहित्य हो या वैदिक साहित्य, किसी में भी आर्य शब्द का उपयोग नस्ल के रूप में नहीं किया गया है। वास्तव में तमिल साहित्य में भी आर्य शब्द का उपयोग नस्ल के रूप में नहीं किया गया। उन्होंने यह बयान डीजी वैष्णव कॉलेज में 'सिंधु घाटी सभ्यता: इसकी संस्कृति और लोग' विषय पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के शुभारंभ के दौरान दिया। रवि ने आगे बताया कि पिछले 60 से 70 वर्षों में द्रविड़ विचारधारा ने आर्य और द्रविड़ के बीच मतभेदों की कहानी गढ़ी है।
विज्ञापन
रवि ने बताया कि वेदों के जरिए इस सभ्यता ने भारत की संस्कृति और पहचान को बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि इस सभ्यता के एकता और भाईचारे जैसे मूल्य आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस सभ्यता को लंबे समय से हो रही उस बौद्धिक और राजनीतिक हिंसा से बचाएं, जो यूरोप के उपनिवेशषवादियों और मार्क्सवादियों व द्रविड़ विचारधारा से जुड़े लोगों ने की, जिन्होंने आर्य आक्रमण और आर्य नस्ल के झूठे सिद्धातों को फैलाया।
विज्ञापन
राज्यपाल ने यह भी कहा कि आधुनिक विज्ञान ने इस ऐतिहासिक सच को साबित किया है कि सरस्वती-सिंधु सभ्यता वही वैदिक सभ्यता थी, जिसे पूरे भारत ने अपनाया। इस आधुनिक विज्ञान में उपग्रह चित्रण और परमाणु भौतिकी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब हमारा राष्ट्रीय पुनरुत्थान हो रहा है, लोगों को सरस्वती-सिंधु सभ्यता के सही ऐतिहासिक दृष्टिकोण को फैलाने में सक्रिय होना चाहिए।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन