फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dr VK Paul says requirement timing of coronavirus vaccine booster dose will be based on scientific decisions amid Omicron fear

Omicron Alert: वैज्ञानिक फैसलों के आधार पर तय होगी कोरोना वैक्सीन की बूस्टर खुराक की जरूरत और समय, जानिए सबकुछ

Wed, 22 Dec 2021 04:04 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 22 Dec 2021 04:04 PM IST
सार

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के साथ टीके की बूस्टर खुराक देने के लिए उठ रही मांग को लेकर सवालों के जवाब दिए। 

विज्ञापन
Dr VK Paul says requirement timing of coronavirus vaccine booster dose will be based on scientific decisions amid Omicron fear
डॉ. वीके पॉल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कोरोना वायरस रोधी टीके की बूस्टर खुराक की जरूरत, समय और प्रकृति वैज्ञानिक निर्णयों के आधार पर होगी। यह बात नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने बुधवार को कही। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने संसद में कहा है कि बूस्टर खुराक देने की शुरुआत कब से करनी है, इसकी कितनी जरूरत है और यह किस तरह की होगी, यह सब वैज्ञानिक फैसलों के आधार पर तय किया जाएगा। सरकार इस काम में लगी हुई है। 

विज्ञापन


वहीं, कोरोना वायरस के नए वैरिएंट की गंभीरता को लेकर डॉ. पॉल ने कहा कि शुरुआती चरणों में कोविड हमेशा हल्के लक्षणों के साथ आता है। हम नए सामने आ रहे मामलों पर सावधानीपूर्वक नजर बनाए हुए हैं। महामारी की तीसरी लहर की आशंका को लेकर उन्होंने कहा कि मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समन्वयित प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही देश में मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन भी बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

'देश किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार'
डॉ. पॉल ने कहा कि हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। पिछली लहरों से सबक लेते हुए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। ऑक्सीजन की उपलब्धता और उसे पहुंचाए जाने के काम में समन्वय के लिए एक डाटा सिस्टम 'ऑक्सीकेयर' लॉन्च किया गया है। बता दें कि कोरोना वायरस के नए और अधिक संक्रामक ओमिक्रॉन वैरिएंट के सामने आने के साथ ही आशंकाएं बढ़ी हैं और कोविड टीके की बूस्टर खुराक दिए जाने की मांग भी उठी है।

सक्रिय केस की संख्या 575 दिन में सबसे कम
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या इस समय 78,190 है जो पिछले 575 दिन में सबसे कम है। वही, ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण के अब तक देश में 213 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से दिल्ली में 57, महाराष्ट्र में 54 और तेलंगाना में 24 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोरोना टीके की अब तक 138.69 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed