{"_id":"60ed87dc8ebc3e70162a26d8","slug":"dr-vk-paul-on-coronavirus-third-wave-moderna-vaccine-update-health-ministry-pc","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: डॉ. वीके पॉल ने तीसरी लहर को लेकर दी चेतावनी, मॉडर्ना वैक्सीन पर क्या है अपडेट?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: डॉ. वीके पॉल ने तीसरी लहर को लेकर दी चेतावनी, मॉडर्ना वैक्सीन पर क्या है अपडेट?
Tue, 13 Jul 2021 06:54 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 13 Jul 2021 06:54 PM IST
सार
डॉक्टर वीके पॉल ने कहा कि कंपनी से बातचीत चल रही है, अभी उनकी तरफ से पूरा जवाब नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही जवाब आएगा वैसे ही हमलोग अपनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
डॉ. वीके पॉल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण के बीच नीति आयोग के सदस्य(स्वास्थ्य) डॉक्टर वीके पॉल ने मंगलवार को मॉडर्ना वैक्सीन अपडेट को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी से बातचीत चल रही है, अभी उनकी तरफ से पूरा जवाब नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही जवाब आएगा वैसे ही हमलोग अपनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
डॉ. पॉल ने आगे कहा कि दुनिया कोरोना की तीसरी लहर देख रही है। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए हाथ मिलाना होगा कि तीसरी लहर भारत से न टकराए। पीएम ने आज स्पष्ट रूप से कहा कि हमें भारत में कब तीसरी लहर आएगी, इस पर चर्चा करने के बजाय हमें सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी आज बड़ी जानकारी दी है। आइए जानते हैं क्या कुछ कहा है स्वास्थ्य मंत्रालय ने...
विज्ञापन
देश के केवल 73 जिलों में 100 से ज्यादा मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 31,443 मामले दर्ज हुए हैं। पिछले हफ्ते से कोरोना मामलों में 6 फीसदी की कमी देखी गई हैं। देश में अब सिर्फ 73 जिले ऐसे हैं, जहां 100 से ज्यादा कोरोना के मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना से निपटने के लिए 11 राज्यों में केंद्रीय टीम तैनात
लव अग्रवाल ने कहा कि हमने 11 राज्यों में केंद्रीय टीमों की प्रतिनियुक्ति की है ताकि वे कोरोना प्रबंधन में राज्य सरकारों की मदद कर सकें। पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा टीमों को महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल और ओडिशा भेजा गया है।
30.66 करोड़ लोगों को पहली और 7.49 करोड़ को दूसरी डोज दी गई
लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अब तक 30.66 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी गई और 7.49 करोड़ लोगों को दूसरी डोज दी गई है।
8800 से अधिक एंबुलेस की अलग से व्यवस्था
अग्रवाल ने कहा कि कोविड के नए पैकेज के अंतर्गत करीब 20,000 नए ICU बेड तैयार किए जाएंगे। इसमें से 20 फीसदी बेड पीडियाट्रिक बेड होंगे। हर ज़िले में एक पीडियाट्रिक यूनिट भी बनाई जाएगी। इस पैकेज के अंतर्गत 8,800 से अधिक एंबुलेस की अलग से व्यवस्था की जाएगी।