फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dr. Subarna Goswami, one of the faces of the RG Kar case has been transferred to Darjeeling as Superintendent

WB: बंगाल सरकार ने किया डॉक्टर सुवर्ण गोस्वामी का स्थानांतरण; आरजी कर मामले को लेकर सरकार का किया था विरोध

Thu, 20 Mar 2025 08:45 PM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो,कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो,कोलकाता Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 20 Mar 2025 08:45 PM IST
सार

डॉ. सुवर्ण गोस्वामी ने महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के बाद हुए प्रदर्शनों में सरकार के खिलाफ आवाज उठाई और प्रदर्शनों का नेतृत्व किया था। उन्होंने पीड़िता के माता-पिता से भी मुलाकात की और आरोप लगाया कि उन्हें कोलकाता पुलिस के एक सिपाही द्वारा पैसे का प्रस्ताव दिया गया था।

विज्ञापन
Dr. Subarna Goswami, one of the faces of the RG Kar case has been transferred to Darjeeling as Superintendent
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर अस्पातल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन में शामिल डॉ. सुवर्ण गोस्वामी का गुरुवार को स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि गोस्वामी, जो पश्चिम बंगाल पब्लिक हेल्थ एंड एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेस के सदस्य हैं और वर्तमान में दक्षिण बंगाल के पूर्व बर्धमान में डिप्टी सीएमओएच-II के पद पर कार्यरत हैं, को राज्य के उत्तर भाग के दार्जिलिंग टीबी अस्पताल का सुपरिंटेंडेंट नियुक्त किया गया है। यह तुरंत प्रभाव से लागू की गई है और आगे के आदेशों तक वे वहीं कार्यरत रहेंगी। 
विज्ञापन


डॉ. गोस्वामी, जो स्वास्थ्य सेवा डॉक्टरों के संघ के संयुक्त सचिव हैं। गोस्वामी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में गत अगस्त में पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के बाद राज्य-मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सड़क पर उतरे चिकित्सा समुदाय के प्रमुख चेहरों में से एक रहे हैं। गोस्वामी, जो पूर्व बर्धमान अस्पताल में डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर के रूप में तैनात थीं, अब दार्जिलिंग टीबी अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट के रूप में नियुक्त की गई हैं। गोस्वामी को गुरुवार सुबह सरकार के आदेश के बारे में सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सुवर्ण गोस्वामी ने महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के बाद हुए प्रदर्शनों में सरकार के खिलाफ आवाज उठाई और प्रदर्शनों का नेतृत्व किया। उन्होंने पीड़िता के माता-पिता से भी मुलाकात की और आरोप लगाया कि उन्हें कोलकाता पुलिस के एक सिपाही द्वारा पैसे का प्रस्ताव दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed