{"_id":"5a9d971f4f1c1bd04b8b9070","slug":"dr-ramvilas-vedanti-questions-the-role-of-sri-sri-ravi-shankar-in-ayodhya-ram-mandir-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दाल भात में मूसलचंद श्री श्री रविशंकर कौन हैं राम मंदिर बनवाने वाले : वेदांती","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दाल भात में मूसलचंद श्री श्री रविशंकर कौन हैं राम मंदिर बनवाने वाले : वेदांती
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Mar 2018 06:07 AM IST
विज्ञापन
मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ श्री श्री रविशंकर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद, रामकथा वाचक और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े डॉ. राम विलास वेदांती एक बार फिर श्री श्री रविशंकर पर मुखर हो गए हैं। डॉ. वेदांती ने कहा कि श्री श्री रविशंकर न तो शिव में हैं, न विष्णु में। आखिर वह होते कौन हैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की ठेकेदारी लेने वाले।
वेदांती के अनुसार रविशंकर का राम मंदिर आंदोलन से क्या लेना देना? वेदांती ने कहा कि वह तो दालभात में मूसलचंद हैं और यदि इस बार अयोध्या आए तो बेइज्जत करके वापस भेजे जाएंगे।
वेदांती ने कहा कि मुझे आज तक रविशंकर का आर्ट ऑफ लिविंग समझ में नहीं आया। उनके आर्ट ऑफ लिविंग का हिन्दू धर्म से लेना-देना ही क्या है? वह तो योगा और धर्म के नाम पर फैशन और एनजीओ चला रहे हैं। निर्मोही अखाड़ा समेत अन्य को रुपये से खरीदने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. वेदांती ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी अयोध्या में श्री श्री की दखलंदाजी नहीं चाहते। कर्नाटक के उडुपी में संघ प्रमुख ने साफ तौर पर श्री श्री के प्रयास को गलत बताया था।
रविशंकर नहीं चाहते अयोध्या में मंदिर
डॉ. वेदांती के अनुसार दरअसल श्री श्री रविशंकर अयोध्या में राम मंदिर चाहते ही नहीं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद और राम मंदिर के पक्षकार तथा आंदोलन से जुड़े लोग अयोध्या में केवल राम मंदिर चाहते हैं। जहां राम लला विराजमान हैं, उसके आसपास किसी भी मस्जिद का निर्माण हमें मंजूर नहीं है।
दूसरे हम आक्रांता बाबर के नाम पर कोई मस्जिद नहीं चाहते। चाहे वह अयोध्या के बाहर ही क्यों न बने। वेदांती ने कहा कि शिया वक्फ बोर्ड भी वहां मस्जिद नहीं चाहता। उसने बाकायदा अदालत में शपथ-पत्र दाखिल करके लखनऊ में मस्जिद निर्माण की अनुमति मांगी है।
लेकिन श्री श्री रविशंकर अयोध्या में मंदिर के साथ-साथ भव्य मस्जिद की मुहिम चला रहे हैं।

क्यों लगाते हैं दो बार श्री श्री
डॉ. रामविलास वेदांती
- फोटो : amar ujala
क्यों लगाते हैं दो बार श्री श्री
डॉ. वेदांती ने रविशंकर के दो बार श्री श्री लगाने पर भी सवाल उठाया। डॉ. वेदांती कहते हैं कि आखिर इसकी क्या माया है? यह कौन सा ढोंग है? वेदांती ने कहा कि श्री शब्द अपने आप में ही पूर्ण है। इसका एक बार का प्रयोग ही काफी है। इसे दो बार लगाने का क्या अर्थ है।
वेदांती के अनुसार रविशंकर अपने एनजीओ का अंतरराष्ट्रीय बाजार खड़ा कर रहे हैं। वह इसके माध्यम से दुनिया भर के देशों से धनोपार्जन के रास्ते देख रहे हैं। वेदांती के अनुसार कुछ महीने पहले जब वह राम मंदिर निर्माण को लेकर सक्रिय हुए थे तो मुझसे मिलना चाहते थे। लेकिन मैंने उन्हें पास में फटकने नहीं दिया।
सीरिया बन जाएगा?
डॉ. वेदांती ने कहा कि आज का श्री श्री का बयान हताशा का प्रतीक है। उनसे पूछा जाना चाहिए वह भारत को सीरिया बनता हुआ कैसे देख रहे हैं? उनके बयान का मतलब क्या है। संसद भवन परिसर में बातचीत के दौरान वेदांती ने कहा कि रविशंकर की मंशा सही नहीं है।
गौरतलब है कि श्री श्री रविशंकर ने बयान दिया है कि अयोध्या में राम मंदिर बाबरी मस्जिद विवाद नहीं सुलझा तो देश सीरिया बन जाएगा। हालांकि उन्होंने अपने बयान में मुस्लिम समाज से अपना दावा छोड़ने को भी कहा है।
रविशंकर ने कहा कि अयोध्या मुस्लिमों का धार्मिक स्थल नहीं है। इसलिए उन्हें अपना दावा छोड़ देना चाहिए। लेकिन इसी के साथ उन्होंने इस विवाद के हल न होने पर देश के सीरिया बन जाने की भी चेतावनी दी है।