{"_id":"5fe690088ebc3e3f755e006a","slug":"dr-hemant-kumar-received-scientist-of-the-year-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. हेमंत कुमार को मिला साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डॉ. हेमंत कुमार को मिला साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड
Sat, 26 Dec 2020 06:51 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 26 Dec 2020 06:51 AM IST
विज्ञापन
डॉ. हेमंत कुमार को मिला साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड
- फोटो : facebook
कोरोना महमारी से लड़ने में भारतीय वैज्ञानिकों की अहम भूमिका है। ठीक इसी तरह भारतीय वैज्ञानिकों ने ल्यूकोडर्मा को लेकर दुनिया में काफी सराहना बटोरी है।
विज्ञापन
ल्यूकोस्किन नामक दवा से अब तक डेढ़ लाख से भी अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं यह इम्युनिटी बूस्टर के तौर पर काफी कारगर साबित हुई है।
इसके लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हेमंत कुमार पांडेय को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित लैब में तैनात डॉ. पांडेय ने हिमालय क्षेत्र की जड़ी बूटियों पर अध्ययन के बाद ल्यूकोस्किन दवा को तैयार किया।