फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dr Harshvardhan says on second phase of corona vaccination in india starts from first march

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले- गमछा पहनने से चुनाव जीते जाते हैं, तो विपक्ष भी पहन ले

Mon, 01 Mar 2021 08:32 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 01 Mar 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
Dr Harshvardhan says on second phase of corona vaccination in india starts from first march
डॉ हर्षवर्धन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

पूरे देश में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण आज यानि सोमवार से शुरू हो गया है। इस चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस चरण में लोग निजी अस्पतालों में भी लोग टीका लगवा पाएंगे। वहीं इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैं भी कल टीका लगवाऊंगा और सभी व्यक्ति को प्रोटोकॉल के हिसाब से ही टीका लगाया जाएगा।  

विज्ञापन



वहीं मीडिया ने जब डॉ. हर्षवर्धन से सवाल पूछा कि विपक्ष का आरोप है कि प्रधानमंत्री ने टीका लगवाने में राजनीति की है। इसका जवाब देते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि अगर गमछा पहनने से चुनाव जीते जाते हैं, तो विपक्ष भी इसे पहन ले। बता दें कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने कंधे पर असम का गमछा रखकर टीकाकरण करवाया। लेकिन विपक्ष ने पीएम पर परिधान को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


इससे पहले डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि वैक्सीन के बारे में किसी तरह का कोई संदेह न रखें। इसके साइड इफेक्ट नहीं के बराबर हैं। टीकाकरण के कारण अभी तक मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा टीकाकरण के 4 या 10 दिन बाद किसी की मौत हो जाती है तो इसे टीके को जिम्मेदार नहीं मानें, क्योंकि हर मौत की जांच वैज्ञानिक दृष्टि से की गई है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगाने के एक्सपर्ट्स ने इस बात की पड़ताल की है, अब तक कोरोना की वैक्सीन लगने से एक भी मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed