फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dr Ambedkar's grandson joins Lok Sabha seat sharing talks with opposition MVA in Maharashtra

Politics: महा विकास अघाड़ी की बैठक में शामिल हुए प्रकाश आंबेडकर, आम चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर मंथन

Fri, 02 Feb 2024 05:43 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 05:43 PM IST
सार

महा विकास अघाड़ी(एमवीए) की बैठक में वंचित बहुजन अघाड़ी(वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने भी शिरकत की। इस दौरान तमाम सहयोगी दलों में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारों पर मंथन किया गया। 

विज्ञापन
Dr Ambedkar's grandson joins Lok Sabha seat sharing talks with opposition MVA in Maharashtra
महा विकास अघाड़ी की बैठक, सीटों पर मंथन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वंचित बहुजन अघाड़ी(वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को विपक्षी गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर हुई बैठक में प्रकाश आम्बेडकर शामिल हुए। उद्धव गुट की शिवसेना के नेता संजय राउत ने महा विकास अघाड़ी(एमवीए) की बैठक की तस्वीरों को साझा किया। गौरतलब है कि बैठक में कांग्रेस और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार मौजूद रहें।
विज्ञापन


महा विकास अघाड़ी(एमवीए) नेताओं के मुताबिक, तमाम सहयोगी दलों ने सीट बटंवारे पर चर्चा की। साथ ही सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। हालांकि अभी 10 से 12 सीटों पर मंथन होना बाकी है। बता दें महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं।  उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा लोकसभा सीट वाला राज्य महाराष्ट्र ही है। 
विज्ञापन

 


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए संजय राउत ने लिखा, वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में शामिल होने से भारत के संविधान की रक्षा की लड़ाई मजबूत हो गई है। खास बात है कि 2019 के आम चुनावों में भाजपा ने 23 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की थी, उसके बाद अविभाजित शिवसेना ने 18 सीटों को हासिल किया था। 2019 में के लोकसभा चुनाव में एनसीपी को चार सींटे मिली थी, वहीं एक-एक सीट कांग्रेस, एआईएमआईएम और एक निर्दलीय उम्मीदवार को मिली थी। बता दें 30 जनवरी को एमवीए ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) को अपने में शामिल करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed