{"_id":"626b5897b139112cfe4628a6","slug":"dowry-murder-pregnant-wife-forced-to-drink-acid-husband-absconded-after-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या : गर्भवती पत्नी को एसिड पीने को मजबूर किया, मौत होने के बाद पति फरार हो गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दहेज हत्या : गर्भवती पत्नी को एसिड पीने को मजबूर किया, मौत होने के बाद पति फरार हो गया
Fri, 29 Apr 2022 08:46 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निजामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निजामाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 29 Apr 2022 08:46 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार यह दुखद घटना वरणी मंडल के राजपेट थांडा में बुधवार को हुई। आरोपी तरुण की चार साल पहले मृतका कल्याणी से शादी हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक गर्भवती महिला को दहेज के लोभी उसके पति ने एसिड पीने को मजबूर कर दिया। जब पत्नी की मौत हो गई तो पति घर से भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यह दुखद घटना वरणी मंडल के राजपेट थांडा में बुधवार को हुई। आरोपी तरुण की चार साल पहले मृतका कल्याणी से शादी हुई थी। तीन माह पहले जब कल्याणी गर्भवती हुई तो तरुण ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह अपने मायके वालों से और पैसा व दहेज लाने की मांग करने लगा।
विज्ञापन
मंगलवार को भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान तरुण ने कल्याणी को एसिड पीने के लिए मजबूर कर दिया। जब कल्याणी की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे इलाज के लिए निजामाबाद के सरकारी अस्पताल लेकर गए। बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद कल्याणी के रिश्तेदारों ने आरोपी तरुण के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने उसे एसिड पीने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 302, 304 बी व 498 ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।