{"_id":"67b86776f4ae6a04e9060213","slug":"dowry-demand-is-not-necessary-to-accuse-husbands-of-cruelty-supreme-court-comments-on-section-498a-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"SC: 'पतियों पर क्रूरता का आरोप लगाने के लिए दहेज की मांग जरूरी नहीं', धारा 498ए पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SC: 'पतियों पर क्रूरता का आरोप लगाने के लिए दहेज की मांग जरूरी नहीं', धारा 498ए पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
Fri, 21 Feb 2025 05:16 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 21 Feb 2025 05:16 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि पतियों के क्रूरता का आरोप लगाने के लिए दहेज की मांग का जिक्र करना जरूरी नहीं है। 1983 में आईपीसी में धारा 498ए को विवाहित महिलाओं को पति और ससुराल वालों की क्रूरता से बचाने के लिए जोड़ा गया था। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और प्रसन्ना बी वराले की पीठ ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के फैसले को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि पतियों के क्रूरता का आरोप लगाने के लिए दहेज की मांग का जिक्र करना जरूरी नहीं है। 1983 में आईपीसी में धारा 498ए को विवाहित महिलाओं को पति और ससुराल वालों की क्रूरता से बचाने के लिए जोड़ा गया था।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और प्रसन्ना बी वराले की पीठ ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के फैसले को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने एक युवक और अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमे को यह कहकर रद्द कर दिया था कि आरोपों में दहेज की मांग का जिक्र नहीं है, इसलिए धारा 498 ए के तहत क्रूरता का अपराध साबित नहीं होता। इसके बाद युवक की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने अपील पर गौर करने के बाद मुकदमे को रद्द करने के लिए आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि धारा 498 ए में क्रूरता का कृत्य शामिल है। पति और ससुरालीजनों के खिलाफ इस प्रावधान को लागू करने के लिए दहेज की मांग करने का आरोप लगाना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
पीठ ने कहा कि 1983 में धारा 498 ए को आईपीसी में विवाहित महिलाओं को पति और ससुरालियों की क्रूरता से बचाने के लिए जोड़ा गया था। इसके दोनों खंड ए और बी में क्रूरता को लेकर प्रावधान किए गए हैं। पहला किसी महिला को जानबूझकर शारीरिक या मानसिक चोट पहुंचाना और दूसरा महिला और उसके परिवार को गैर कानूनी मांग को पूरा करने के लिए मजबूर करना। दोनों ही प्रावधान क्रूरता की व्यापक व्याख्या करते हैं।
कोर्ट ने अपने आदेश में 1983 में संसद में धारा 498 ए को लाने के कारण और उद्देश्य का भी जिक्र किया। कोर्ट ने कहा कि यह तब लाया गया जब देश में दहेज हत्याएं बढ़ रही थीं। कोर्ट ने संसद में दिए गए बयान को लेकर कहा कि यह प्रावधान न केवल दहेज हत्या बल्कि महिलाओं के साथ ससुरालियों द्वारा की जा रही क्रूरता के लिए भी किया गया है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन