{"_id":"6059b77a8ebc3ec39e72aa5a","slug":"doubling-time-of-covid19-cases-decreases-from-504-point-4-days-to-202-point-3-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: भारत में वायरस के मामले दोगुना होने की अवधि 504.4 दिन से घटकर 202.3 दिन हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19: भारत में वायरस के मामले दोगुना होने की अवधि 504.4 दिन से घटकर 202.3 दिन हुई
Tue, 23 Mar 2021 03:10 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Tue, 23 Mar 2021 03:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में कोविड-19 के मामले दोगुना होने की अवधि एक मार्च को 504.4 दिन थी, जो 23 मार्च को घटकर 202.3 दिन हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि छह राज्यों में रोजाना सामने आने वाले वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नए मामलों में से 80.90 प्रतिशत मामले इन्हीं छह राज्यों से हैं। इस बीच, 22 मार्च को एक दिन में सर्वाधिक 32.53 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए, जिसके साथ ही देश में अभी तक 4.8 करोड़ से अधिक लोगों को टीके लग चुके हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 40 हजार 715 नए मामले सामने आए, जिनमें से 80.90 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु से थे। इन राज्यों में से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 24 हजार 645 (60.53 प्रतिशत) नए मामले सामने आए। पंजाब में 2 हजार 299 और गुजरात में एक हजार 640 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, मध्यप्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान ऐसे राज्य हैं, जहां रोजाना सामने आने वाले कोविड-19 के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने रेखांकित किया कि भारत में लगातार उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है, जो कि मध्य फरवरी में अपने सबसे निचले स्तर पर थी। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तीन लाख 45 हजार 377 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, पिछले 24 घंटे में इनमें 10 हजार 731 मामलों का इजाफा हुआ है। इनमें से 75.15 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज महाराष्ट्र, केरल और पंजाब के हैं।
आंकड़ों के अनुसार, देश में एक मार्च को वायरस के मामले दोगुना होने का समय 504.4 दिन था, जो कि 23 मार्च को घटकर 202.3 दिन हो गया। ऐसे में मंगलवार सुबह सात बजे देश में कुल चार करोड़ 84 लाख 94 हजार 594 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए जा चुके थे। इनमें से चार करोड़ छह लाख, 31 हजार 153 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है।
टीका लगवाने वाले चार करोड़ 84 लाख 94 हजार 594 लोगों में से 78 लाख 59 हजार 579 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक और 49 लाख 59 हजार 964 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। वहीं अग्रिम मोर्चे पर तैनात 82 लाख 42 हजार 127 कर्मियों को टीके की पहली खुराक और 29 लाख तीन हजार 477 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है।
किसी बीमारी से ग्रसित 45 साल से अधिक और 60 वर्ष तक की आयु के 42 लाख 98 हजार 310 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है, वहीं 60 से अधिक आयु के दो करोड़ दो लाख 31 हजार 137 वरिष्ठ नागरिकों को टीके की पहली खुराक दी गई है।