फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Double standard on Coronavirus: huge crowd in Election rallies and challan for not wearing mask

कोरोना पर दो मापदंड क्यों: चुनावी सभाओं में लाखों की भीड़ तो कहीं मास्क के लिए कट रहे चालान

Sun, 14 Mar 2021 05:55 PM IST
गौरव पाण्डेय अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 14 Mar 2021 05:55 PM IST
सार

  • चुनावी राज्यों में केरल में 30937, तमिलनाडु में 4662, पश्चिम बंगाल में 3139, असम में 272 और पुडुचेरी में 191 लोग कोरोना संक्रमित (रविवार 14 मार्च दोपहर तक)
  • उत्तराखंड में 583 लोग कोरोना पॉजिटिव जहां चल रहा कुंभ, रोज लाखों लोग कर रहे गंगा स्नान, राज्य सरकार ने कोरोना निगेटिव प्रमाणपत्र दिखाने की बाध्यता हटाई

विज्ञापन
Double standard on Coronavirus: huge crowd in Election rallies and challan for not wearing mask
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। देश में भी कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या एक बार फिर दो लाख से ऊपर पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र और केरल सहित 15 से ज्यादा राज्यों में कोरोना खतरनाक तरीके से बढ़ रहा है। लेकिन इसके बाद भी कोरोना को लेकर अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग मापदंड दिखाई पड़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल, असम सहित पांच चुनावी राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, ममता बनर्जी सहित विपक्ष के शीर्ष नेता और किसान रैलियां कर रहे हैं जिसमें लाखों लोगों की भीड़ जुट रही है। 

विज्ञापन


चुनावी रैलियों में लोग बिना मास्क पहने हुए और शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियमों का उल्लंघन करते हुए साफ दिखाई पड़ रहे हैं। संक्रमण की दृष्टि से यह खतरनाक हो सकता है। वहीं, दिल्ली जैसी जगहों पर मास्क न पहनने के लिए लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। इस तरह कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे देश में एक जैसी कड़ाई या प्रतिबंध नहीं दिखाई पड़ रहा है जिससे लोगों में गलतफहमी फैल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना संक्रमण को लेकर दिखाई जा रही ये लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है और देश कोरोना की गंभीर चपेट में आ सकता है।
विज्ञापन


क्या है कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति
देश में कोरोना के मामले एक बार फिर खतरनाक गति से बढ़ रहे हैं। रविवार दोपहर तक देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर दो लाख सात हजार 649 तक पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है जहां एक लाख 18 हजार 525 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं तो केरल में 30 हजार और कर्नाटक में आठ हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 2207 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। यहां रोज चार सौ से ज्यादा सक्रिय मामले सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चुनावी राज्यों में केरल में 30937, तमिलनाडु में 4662, पश्चिम बंगाल में 3139, असम में 272 और पुडुचेरी में 191 लोग कोरोना संक्रमित हैं। उत्तराखंड में 583 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जबकि इसी राज्य के हरिद्वार में इस समय कुंभ चल रहा है और लाखों लोग प्रतिदिन गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।

दिल्ली में कट रहे चालान
दिल्ली पुलिस कोरोना को लेकर अभी भी बहुत गंभीर है और मास्क न पहनने, शारीरिक दूरी न बनाए रखने और सार्वजनिक जगहों पर थूकने के लिए लगातार चालान कर रही है। शनिवार को दिल्ली पुलिस ने 108 लोगों का चालान किया जिन्होंने मास्क नहीं पहन रखा था। इसी प्रकार मास्क न पहनने के कारण गुरुवार को 188 और शुक्रवार को 202 लोगों का चालान किया गया। दिल्ली पुलिस अब तक पांच लाख 61 हजार 595 लोगों का कोरोना संक्रमण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में चालान कर चुकी है।


खतरनाक हो सकती है ये लापरवाही
बीएल कपूर अस्पताल के डॉक्टर संदीप नायर ने अमर उजाला को बताया कि देश में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रत्येक नए पॉजिटिव केस के साथ संक्रमण बढ़ने की संभावना भी बढ़ती जा रही है। इसलिए चुनावी रैली हो या कोई धार्मिक आयोजन, अगर शारीरिक दूरी न रखने और मास्क न पहनने की लापरवाही की जाएगी तो इससे देश के सामने गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि वे कोरोना संक्रमण के दौरान बरती गई सावधानी को अपनी आदत बनाएं और हाथ धुलने, दूरी बनाकर रखने और मास्क पहनने के नियमों का पालन करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed