{"_id":"6155980f8ebc3e0a28379c60","slug":"dont-make-congress-internal-matters-public-pawan-khera-urges-party-colleagues","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में घमासान: पवन खेड़ा की पार्टी नेताओं से अपील, आंतरिक मामलों को सार्वजनिक न करें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस में घमासान: पवन खेड़ा की पार्टी नेताओं से अपील, आंतरिक मामलों को सार्वजनिक न करें
Thu, 30 Sep 2021 04:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 30 Sep 2021 04:27 PM IST
सार
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की गृह मंत्री शाह से मुलाकात व कपिल सिब्बल द्वारा उठाई बातों को लेकर खेड़ा की यह अपील सामने आई है।पवन खेड़ा
विज्ञापन
पवन खेड़ा (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस में जारी अंदरुनी घमासान के बीच पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पार्टी के नेताओं से आग्रह किया है कि वे आंतरिक मामलों को सार्वजनिक न करें, इससे जमीनी कार्यकर्ता आहत होते हैं।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने बुधवार को पार्टी के कामकाज के तरीकों और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात को लेकर सवाल उठाए थे। इसके मद्देनजर पवन खेड़ा ने गुरुवार को अहमदाबाद में यह बात कही।
विज्ञापन
भाजपा व कांग्रेस में बताया अंतर
खेड़ा ने कहा कि अनुशासन के लिए आंतरिक मामलों पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं की जानी चाहिए और उन्हें उचित मंच पर ही उठाया जाना चाहिए। करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता इस तरह की हरकतों के कारण दुखी हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को ऐसे मामलों पर उचित मंच पर चर्चा करनी चाहिए, सार्वजनिक रूप से नहीं। भाजपा और कांग्रेस में अंतर है। हमारी पार्टी में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कोई प्रतिबंध नहीं है, हमारे नेताओं को एक उचित मंच पर अपनी राय रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में छत पर जाकर नहीं चिल्लाते
कांग्रेस प्रवक्ता ने वरिष्ठ नेताओं के रवैये की परोक्ष आलोचना करते हुए कहा कि अगर आपका पारिवारिक विवाद होता है, तब भी आप इसे आंतरिक रूप से सुलझाना पसंद करेंगे या अपने पड़ोसी की छत पर जाकर इसके बारे में बात करेंगे? अनुशासन होना चाहिए, जो एक परिवार, एक संगठन और एक देश को चलाने के लिए आवश्यक है।
सिब्बल ने उठाए थे सवाल
बता दें, बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने पंजाब में हो रही घटनाओं के मद्देनजर हाईकमान पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि पार्टी कार्यकर्ताओं को यह नहीं पता कि पूर्णकालिक अध्यक्ष की अनुपस्थिति में कौन निर्णय ले रहा है? सिब्बल उस ‘जी-23’ का हिस्सा हैं, जिन्होंने पिछले साल सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठनात्मक बदलाव की मांग की थी। इसके बाद सिब्बल के घर के बाहर प्रदर्शन की खबरें आई हैं।