{"_id":"5f8335e87bb6876d32388560","slug":"donald-trump-says-that-ot-seems-like-i-am-immune-to-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी अभियान में वापसी करेंगे ट्रंप, बोले- लगता है कोरोना के प्रति इम्यून हो गया हूं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनावी अभियान में वापसी करेंगे ट्रंप, बोले- लगता है कोरोना के प्रति इम्यून हो गया हूं
Sun, 11 Oct 2020 10:12 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि उन्हें कोविड-19 नहीं है और वह वायरस के प्रसार को लेकर खतरा नहीं हैं। फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि वह बड़ी रैलियों में वापसी के साथ सोमवार के अभियानों में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा कि जांच में पता चला है कि वह अन्य किसी के लिए खतरा बने बगैर अभियानों में लौट सकते हैं। उनके चिकित्सकों ने भी शनिवार को यह बात कही थी लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया था कि डोनाल्ड ट्रंप की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी या निगेटिव।
विज्ञापन
फॉक्स न्यूज पर एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, 'मैंने सबसे बड़ा टेस्ट पास कर लिया है, मैं बहुत अच्छी हालत में हूं। ऐसा लगता है कि मैं कोरोना वायरस के प्रति इम्यून हो गया हूं।' इससे पहले शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना इलाज के बाद अस्पताल से लौटते ही चीन पर हमला बोला था।
विज्ञापन
ट्रंप ने व्हाइट हाउस से लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि अमेरिकी वैज्ञानिकों और दवाइयों की ताकत से हम लोग चीन के वायरस को हमेशा के लिए मिटा देंगे। ट्रंप कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद तीन दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे।
अस्पताल से लौटने के बाद शनिवार को राष्ट्रपति ट्रंप पहली बार जनता के सामने आए थे। इस दौरान व्हाइट हाउस की बालकनी से सैकड़ों की संख्या में आए मेहमानों से ट्रंप ने कहा, मैं आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।
कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम का आयोजन इसलिए किया गया था, ताकि लोगों को यह लगे कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोविड-19 महामारी से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। साथ ही वह डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।