{"_id":"5a8ff8994f1c1bb1208bacd6","slug":"donald-trump-junior-says-us-press-a-disaster-and-india-s-is-fairer","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर ट्रंप बोले- अमेरिकी प्रेस से बेहतर है भारत का मीडिया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जूनियर ट्रंप बोले- अमेरिकी प्रेस से बेहतर है भारत का मीडिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Feb 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
junior trump
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे जूनियर ट्रंप भारत के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने भारतीय मीडिया की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी मीडिया आपदा की तरह है जबकि भारतीय मीडिया न्यायपूर्ण है। उन्होंने यहां भारतीय पुलिस की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत में मुझे लोगों का काफी प्यार मिल रहा है।
बता दें कि गुरुग्राम के साइबर सिटी में ट्रंप टावर्स है। जहां 258 फ्लैटों का निर्माण किया जाना है। इसी कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड जॉन ट्रंप जूनियर ट्रंप टावर्स के निवेशकों का दिल जीतने और नए लोगों को इससे जोड़ने के लिए गुरुग्राम पहुंचे हैं।
बता दें कि ट्रंप टावर्स में जो फ्लैट बनेंगे, उनमें सबसे सस्ते फ्लैट की कीमत 5.5 करोड़ रुपये है। जूनियर ट्रंप का यह पूरा दौरा बिजनेस दौरे की तरह देखा जा रहा है। जानकारों का कहना है कि रियल एस्टेट सेक्टर के लिए यह दौरा काफी मायने रखता है।
विज्ञापन
ट्रंप टावर्स में अभी तक काफी फ्लैट बिक चुके हैं। लेकिन उनकी संख्या बनने वाले फ्लैटों के मुकाबले काफी कम है। ट्रंप टावर में बनने वाला थ्री बीएचके फ्लैट 3025 वर्गफुट का होगा। फोर बीएचके फ्लैट 4050 वर्गफुट और फोर बीएचके डबल हाइट फ्लैट 6050 वर्ग फुट का होगा।