{"_id":"5e554ef18ebc3ef38b35b5d1","slug":"donald-trump-india-visit-president-ram-nath-kovind-gave-state-dinner-in-rashtrapati-bhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के सम्मान में राष्ट्रपति ने दिया रात्रिभोज, शामिल हुईं कई हस्तियां ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ट्रंप के सम्मान में राष्ट्रपति ने दिया रात्रिभोज, शामिल हुईं कई हस्तियां
Tue, 25 Feb 2020 10:14 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति कोविंद से हाथ मिलाते ट्रंप
- फोटो : PTI
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में मंगलवार को रात्रिभोज दिया। इस राजकीय रात्रिभोज के साथ ही उनकी दो दिवसीय भारत यात्रा का अंतिम समारोह रहा। इस कार्यक्रम में राजनीति, बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रों की कई हस्तियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
अपनी पत्नी और अमेरिका की प्रथम महिला नागरिक मेलानिया ट्रंप के साथ पहुंचे ट्रंप का राष्ट्रपति भवन के भव्य प्रांगण में राष्ट्रपति कोविंद और उनकी पत्नी सविता ने स्वागत किया। राष्ट्रपति कोविंद अमेरिकी राष्ट्रपति को दरबार हॉल तक लेकर गए, जहां मेहमान राष्ट्रपति ने गौतम बुद्ध की पांचवीं सदी की प्रतिमा और अन्य अनेक भारतीय नेताओं की तस्वीरें देखीं।
विज्ञापन
बाद में दोनों राष्ट्रपतियों ने रस्मी बातचीत की, जिस दौरान कोविंद ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों के महत्व का आकलन इस बात से ही किया जा सकता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े।
विज्ञापन
कोविंद ने अपने शुरुआती बयान में कहा, 'अमेरिका एक मूल्यवान दोस्त है और भारत दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले दो दिन बहुत लाभप्रद रहे।
ट्रंप ने कहा कि दोनों देश व्यापार और सैन्य समझौतों पर काम कर रहे हैं। भारत आना सीखने का अद्भुत अनुभव देने वाला रहा है।उन्होंने स्वागत-सत्कार के लिए राष्ट्रपति कोविंद का शुक्रिया अदा किया।