फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Donald trump India visit PM Narendra Modi Namaste Trump event Motera Stadium Ahmedabad

नमस्ते ट्रंप: पीएम मोदी बोले- एक को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी तो दूसरे को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर गर्व

Mon, 24 Feb 2020 02:42 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: देव कश्यप Updated Mon, 24 Feb 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
Donald trump India visit PM Narendra Modi Namaste Trump event Motera Stadium Ahmedabad
PM Narendra Modi and US President Donald Trump - फोटो : ANI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सोमवार को दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचने पर अहमदाबाद में जोरदार स्वागत किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर अमेरिकी राष्ट्रपति का जोरदार स्वागत किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 22 किलोमीटर लंबे रोड शो के बाद मोटेरा स्टेडिमय पहुंचने पर नमस्ते ट्रंप, नमस्ते ट्रंप कहकर अपने भाषण की शुरुआत की। उसके बाद स्टेडियम में मौजूद लोगों से 'इंडिया यूएस फ्रेंडशिप लॉन्ग लिव' का नारा लगवाया। प्रधानमंत्री ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि भारत और अमेरिका का रिश्ता नए दौर में पहुंच गया है। 

विज्ञापन

'एक को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी तो दूसरे को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर गर्व' 

पीए मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में डोनाल्ड ट्रंप से कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में आपका स्वागत है। भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते अब किसी अन्य साझेदारी जैसे नहीं, बल्कि पहले से काफी बेहतर और करीबी हैं। उन्होंने कहा कि एक लैंड ऑफ द फ्री है तो दूसरा पूरे विश्व को एक परिवार मानता है। एक को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर गर्व है तो दूसरे के पास स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का गौरव है।

विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की बड़ी बातें:-

 
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रंप ने भारत का गौरव बढ़ाया है। भारत सबसे ज्यादा अमेरिका के साथ युद्धाभ्यास करता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • भारत ने सबसे ज्यादा सैटेलाइट भेजने का रिकॉर्ड बनाया है। हर क्षेत्र में हमारी दोस्ती का दायरा बढ़ रहा है। नई चुनौतियां बदलाव की नींव रख रही हैं। दशक की शुरुआत में ट्रंप का भारत आना सम्मान की बात। 
  • अमेरिका भारत का सबसे भरोसेमंद साथी है। आतंकवाद को हराने में हम साथ हैं। दोनों देशों का डिजिटल सहयोग बढ़ेगा।
  • आज मोटेरा स्टेडियम में एक नया इतिहास बन रहा है। दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र एक मंच पर हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आपका बहुत-बहुत स्वागत है। भारत-अमेरिका का रिश्ता नए दौर में है।
  • पांच महीने पहले मैंने अपनी अमेरिकी यात्रा की शुरुआत ह्यूस्टन में हुए 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम से की थी और आज मेरे दोस्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी ऐतिहासिक भारत यात्रा का आरंभ अहमदाबाद में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम से कर रहे हैं। 
  • प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का यहां होना सम्मान की बात है। ‘स्वास्थ्य और खुशहाल अमेरिका के लिए आपने जो किया है, उसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। समाज में बच्चों के लिए आप जो कर रही हैं, वह प्रशंसनीय है। 
  • आप कल्पना कर सकते हैं कि वह ट्रंप अमेरिका से सीधे यहां पहुंचे हैं, इतनी लंबी यात्रा के बाद भी राष्ट्रपति ट्रम्प और उनका परिवार सीधे साबरमती आश्रम पहुंचे और उसके बाद यहां आए। 
  • मोदी ने समारोह में मौजूद ट्रंप की बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुश्नर का भी स्वागत किया।
  • ट्रंप का दौरा परिवार की मिठास दे रही है। भारत और अमेरिका की दोस्ती गहरी हुई। हर जगह भारत की विविधता के रंग हैं। विविधता से भरे भारत में ट्रंप का स्वागत है।
  • अमेरिका की प्रथम महिला का भारत आना सम्मान की बात है। जेरेड और इवांका को यहां देखकर खुशी हो रही है। पूरा भारत ट्रंप का स्वागत कर रहा है। बहुत कुछ है जो हम साझा करते हैं। 
  • राष्ट्रपति ट्रंप, आप जिस धरती पर हैं वहां पांच हजार साल पुराना धौलाविरा रहा है और उतना ही पुराना सी पोर्ट लोथल भी रहा है। आप उस साबरमती के तट पर हैं जिसका भारत की आजादी में अहम स्थान रहा है।
  • आज आप विविधता से भरे उस भारत में हैं जहां सैकड़ों भाषाएं बोली जाती हैं, सैकड़ों तरह के परिधान हैं, सैकड़ों तरह के खान-पान हैं, अनेकों पंथ और समुदाय हैं।
  • राष्ट्रपति ट्रंप की लीडरशिप में भारत और अमेरिकी की दोस्ती और अधिक गहरी हुई है। इसलिए ट्रंप की यह यात्रा भारत-और अमेरिका के संबंधों का नया अध्याय है। एक ऐसा अध्याय जो अमेरिका और भारत के लिए प्रगति और समृद्धि का नया दस्तावेज बनेगा।
  • एकता और विविधता भारत और अमेरिका के बीच मजबूत रिश्ते का आधार है। एक मुक्त भूमि का देश है, तो दूसरा पूरे विश्व को एक परिवार मानता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर गर्व है तो दूसरे को, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा- सरदार पटेल की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर ।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा भारत और अमेरिका के संबंधों का नया अध्याय है, एक ऐसा अध्याय, जो अमेरिका और भारत के लोगों की प्रगति और समृद्धि का एक नया दस्तावेज बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed