फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Donald trump got angry on china to supplying oil for north korea

उत्तर कोरिया को तेल सप्लाई पर भड़का अमेरिका, ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी

Fri, 29 Dec 2017 08:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Dec 2017 08:32 AM IST
विज्ञापन
Donald trump got angry on china to supplying oil for north korea
- फोटो : FILE PHOTO

उत्तर कोरिया के खिलाफ लगातार सख्त रुख रखने वाला अमेरिका चीन के एक हरकत से भड़क उठा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर यही हाल रहा तो उत्तर कोरिया की समस्या का हल नहीं निकाला जा सकेगा और इसके लिए चीन ही जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः व्हाइट हाउस में ट्रंप के लिए खतरा बना 200 साल पुराना पेड़, जानिए वजह

विज्ञापन


असल में अमेर‌िका सहित कई देशों ने उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाए हुए हैं। जिसके चलते उत्तर कोरिया को तेल और अन्य जरूरी चीजों की सप्लाई पर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन चीन इन प्रतिबंधों को धता बताते हुए लगातार उत्तर कोरिया की मदद करता रहा है। इस बार भी वह तेल की आपूर्ति लगातार उत्तर कोरिया को जारी रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के इस कदम से इस बार अमेरिका का पारा हाई हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि, उत्तर कोरिया को तेल की लगातार आपूर्ति से वह बहुत निराश हैं, अगर यह लगातार जारी रहता है तो उत्तर कोरिया की समस्या का शांति से समाधान नहीं निकल सकेगा। 

यह भी पढ़ेंः पाक के आतंकवाद पर ट्रंप के प्लान से मुहाजिर खुश, बोले- हम भी करेंगे मदद

बता दें कि अमेरिकी नीति के खिलाफ चीन लगातार उत्तर कोरिया का समर्थन करता आ रहा है। कई मुद्दों पर वह कोरिया के साथ मजबूती से खड़ा रहता है जिसके चलते अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों से उत्तर कोरिया ज्यादा प्रभावित नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed