फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American Muhajirs is happy with donald trump policy against pakistan terrorism

पाक के आतंकवाद पर ट्रंप के प्लान से मुहाजिर खुश, बोले- हम भी करेंगे मदद

Wed, 27 Dec 2017 05:49 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Wed, 27 Dec 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
American Muhajirs is happy with donald trump policy against pakistan terrorism

पाक में आतंकवादी समूहों को पनाह देने के लिए ट्रंप प्रशासन द्वारा पाकिस्तान को फटकार लगाने की अमेरिका में मुहाजिरों के एक समूह ने प्रशंसा की है। वर्ल्ड मुहाजिर कांग्रेस (डब्ल्यूएमसी) ने इस संबंध में बाकायदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पत्र लिखकर अफगानिस्तान में अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस द्वारा पाक को दी गई चेतावनी का स्वागत भी किया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान में मुहाजिर शब्द का इस्तेमाल उर्दू बोलने वाले उन प्रवासियों के लिए किया जाता है जो 1947 में भारत छोड़कर पाक जाकर बस गए थे। सिंध प्रांत में अभी भी बड़ी संख्या में मुहाजिर लोग बसे हुए हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, युद्ध से जूझ रहे अफगानिस्तान के हालातों का जायजा लेने के लिए हाल ही में माइक पेंस वहां की अघोषित यात्रा पर गए थे, जहां उन्होंने कहा था कि अमेरिका के साथ भागीदारी करने से पाक को बेहद ज्यादा लाभ हुआ है। लेकिन अपराधियों व आतंकवादियों को शरण देने का उसे बहुत बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता है। पेंस ने दक्षिण एशिया नीति पर ट्रंप की चेतावनी भी पाक को याद दिलाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सिलसिले में वर्ल्ड मुहाजिर कांग्रेस (डब्लूएमसी) ने ट्रंप को पत्र लिखा और पेंस के बयान का स्वागत किया। 


डब्ल्यूएमसी ने पत्र में कहा है कि दक्षिण एशिया में खासकर पाकिस्तानी सेना प्रतिष्ठान व खुफिया शाखा आईएसआई के माध्यम से आतंकी संगठनों को पनाह देने और सहयोग करने की दुर्भावनापूर्ण नीति को लेकर पाक को चेतावनी देना अमेरिका की एक साहसिक नीति है। 

पत्र में डब्ल्यूएमसी ने पाक के संबंध में दक्षिण एशिया नीति तैयार करने में ट्रंप प्रशासन की मदद का प्रस्ताव भी दिया। ट्रंप ने अगस्त में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाक द्वारा सहयोग न करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed