{"_id":"5a44f0674f1c1bc20a8b538b","slug":"donald-trump-life-is-threatened-by-two-hunders-years-olds-tree-in-white-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाइट हाउस में ट्रंप के लिए खतरा बना 200 साल पुराना पेड़, जानिए वजह","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
व्हाइट हाउस में ट्रंप के लिए खतरा बना 200 साल पुराना पेड़, जानिए वजह
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ फ्लोरिडा
Updated Thu, 28 Dec 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
करीब 200 साल पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के दफ्तर से बाहर लगाए गए मैगनोलिया के पेड़ अब डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहा है। ट्रंप की पत्नी मेलानिया के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रंप और उनके परिवार के फ्लोरिडा में छुट्टियां बिताने के दौरान व्हाइट हाउस के दक्षिणी हिस्से में लगे इस ऐतिहासिक पेड़ की छंटाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रवक्ता स्टेफनी ग्रिशाम ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले श्रीमती ट्रंप ने इस पेड़ के एक बड़े हिस्से को काट फेंकने की मंजूरी दे दी है। यह पेड़ इस लिहाज से ऐतिहासिक है क्योंकि इसने व्हाइट हाउस में करीब 39 राष्ट्रपतियों को काम करते देखा है। इसने दो विश्व युद्ध भी देखे हैं।
विज्ञापन
इसे 1928 से 1988 तक अमेरिका के 20 डॉलर के नोट पर इसी पेड़ को छापा भी गया था। इस पेड़ को 1829 से 1837 तक अमेरिका के राष्ट्रपति एंड्यू जैक्सन ने अपनी पत्नी की याद में लगाया था। यद्यपि सीएनएन ने इस पेड़ को कमजोर हुआ बताया है।
विज्ञापन
हालांकि प्रवक्ता के मुताबिक मेलानिया ट्रंप ने पेड़ की जड़ों को बचाए रखने के लिए कहा है ताकि यहीं पर एक नया पेड़ दोबारा लगाया जा सके। लेकिन इसे हटाने का फैसला सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है क्योंकि यह पेड़ ठीक उसी स्थान पर मौजूद है जहां से राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर उड़ान भरता है।
इसकी मौजूदगी के चलते व्हाइट हाउस आने वाले लोगों और संवाददाताओं की सुरक्षा को खतरा रहता है। यह पेड़ सबसे पहले 1970 में चर्चा में आया था जब इसके आसपास की जमीन पर सीमेंटीकरण किया गया था। 1980 में यहां से सीमेंट हटाया गया।