फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Donald Trump describe Indias air as filthy Indians expressed outrage some call for action to tackle pollution

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बताया 'गंदा', भड़के यूजर्स ने सरकार को दी ये सलाह

Sat, 24 Oct 2020 11:36 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 24 Oct 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump describe Indias air as filthy Indians expressed outrage some call for action to tackle pollution
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए तीन नवंबर को चुनाव होने हैं। उससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के बीच आखिरी बहस हुई। बहस के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत का जिक्र करते हुए उसे गंदा बताया। उनकी इस टिप्पणी से भारतीय नाराज हैं। जबकि सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने इस तरह की 'बेइज्जती' से बचने के लिए सरकार को प्रदूषण से निपटने की सलाह दी है।

विज्ञापन


ट्रंप ने शुक्रवार को हुई राष्ट्रपति पद के लिए बहस के दौरान कहा, ‘चीन को देखिए वो कितना गंदा है। रूस को देखिए, भारत को देखिए, ये गंदे हैं। वहां की हवा खराब है।’ ट्रंप का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर टू प्लस टू वार्ता के लिए नई दिल्ली आने वाले हैं। इसमें भारत-अमेरिका की साझेदारी को बढ़ाने पर बात की जाएगी। 
विज्ञापन



बहस के दौरान ट्रंप ने भारत के कोरोना वायरस डाटा पर सवाल उठाए। बता दें कि महामारी को लेकर ट्रंप प्रशासन की आलोचना हो रही है। वहीं ट्रंप के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने इसे भारत का अपमान करार दिया है। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि इस तरह के बयान से ट्रंप को भारतीय-अमेरिकियों के वोट कैसे मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिडेन ने ट्रंप पर साधा निशाना, कहा- हम कोरोना के साथ जीना नहीं बल्कि मरना सीख रहे हैं


बहुत से यूजर्स ने भारत को आत्मनिरीक्षण और कार्रवाई करने की सलाह दी। उनका कहना है कि भारत की हवा दुनिया में सबसे खराब में से एक है। कई वर्षों से दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी के रूप में उभरा है। जबकि भारत के गंगा मैदान दुनिया के सबसे गंदी हवा वाले क्षेत्र के रूप में रिपोर्ट किए गए हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के वायु गुणवत्ता डाटाबेस (2018) ने पाया था कि वार्षिक पीएम 2.5 स्तरों के संदर्भ में दुनिया के सात सबसे प्रदूषित शहर भारत में ही थे। इसमें कानपुर पहले तो दिल्ली पांचवे नंबर पर था। दूसरी ओर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि  डोनाल्ड ट्रंप ने नमस्ते इंडिया का अपमान किया है और जलवायु परिवर्तन और पेरिस समझौते पर उनके ज्ञान की कमी उजागर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed