{"_id":"5f93aa2c853d0f3cf432d532","slug":"joe-biden-says-americans-are-not-learning-to-live-with-coronavirus-but-learning-to-die-with-it-blame-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिडेन ने ट्रंप पर साधा निशाना, कहा- हम कोरोना के साथ जीना नहीं बल्कि मरना सीख रहे हैं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बिडेन ने ट्रंप पर साधा निशाना, कहा- हम कोरोना के साथ जीना नहीं बल्कि मरना सीख रहे हैं
Sat, 24 Oct 2020 10:00 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 24 Oct 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
जो बिडेन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी कोविड-19 के साथ जीना नहीं बल्कि मरना सीख रहे हैं। इस वैश्विक महामारी ने हाल के इतिहास में देश के सामने आई सभी परेशानियों को बौना कर दिया है। यह वायरस धीमा होता हुआ नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
बिडेन ने कोविड-19 के एक भाषण पर कहा, '2,20,000 से अधिक अमेरिकियों की वायरस के कारण मौत हो गई है जो कि कुल वैश्विक मृत्यु का पांचवां हिस्सा है।' अपने होम स्टेट डेलावेयर में दिए गए भाषण में वायरस के घातक प्रसार के लिए ट्रंप की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इस वायरस का देश की अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
77 साल के बिडेन ने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हम किनारे तक पहुंच गए हैं। यह वायरस जाने वाला है। हम इसके साथ जीना सीख रहे हैं। यह केवल उद्धरण हैं। पर जैसा कि मैंने उन्हें कल रात को बताया हम इसके साथ जीना नहीं सीख रहे हैं। हम इसके साथ मरना सीख रहे हैं। अंधकारमय सर्दियां आने वाली हैं।’
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव को बताया रिकवरी और डिप्रेशन का विकल्प, हैरिस ने डोनाल्ड को कहा नस्लवादी
उन्होंने आगे कहा, ‘पहले से ही अमेरिका में 2,20,000 से अधिक लोग इस वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। अभी बहुत बुरा दौर आने वाला है। कोलंबिया विश्वविद्याल के एक शोध के अनुसार 1,30,000 से लेकर 2,10,000 मौतों को रोका जा सकता था। कोविड-19 ने हाल के इतिहास में हमारे द्वारा सामना की गई परेशानियों को बौना बना दिया है। इसके धीमा होने के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। वायरस लगभग हर राज्य में बढ़ रहा है।’
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने कहा कि हमारे यहां 48 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। जब ट्रंप से इस सप्ताह पूछा गया कि वह शुरू में महामारी से निपटने के लिए क्या अलग करते तो उन्होंने कहा ज्यादा कुछ नहीं। बिडेन ने ट्रंप पर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए कोई भी योजना न होने का आरोप लगाया। बिडेन ने कहा कि वह जितने लंबे समय तक राष्ट्रपति रहेंगे, उतनी अधिक लापरवाही होती रहेगी।
डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने कहा, हमें इस प्रशासन की विफलताओं का कैदी नहीं बनना है। हम एक अलग रास्ता चुनेंगे। हम वही करेंगे जो अमेरिकियों ने हमेशा किया है। साथ आइए और धैर्य, करुणा और दृढ़ संकल्प के साथ चुनौती का सामना करें। बिडेन ने कहा कि यदि वे राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो रणनीति के तहत वायरस से निपटेंगे।