फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Donald Trump Dead Economy Row BJP Cong Shiv Sena UBT Rahul Gandhi rajiv shukla Tharoor Annamalai Hindi Updates

Dead Economy Row: भारतीय अर्थव्यवस्था पर ट्रंप की टिप्पणी का समर्थन कर फंसे राहुल; अपने ही दल ने दिखाया आईना

Fri, 01 Aug 2025 09:03 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 01 Aug 2025 09:03 AM IST
सार

भारत की अर्थव्यवस्था पर बयान देकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश के राजनीतिक दलों के निशाने पर आ गए हैं। राहुल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  हैं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान से सहमत होने के इस रूख को लेकर उनकी ही पार्टी के सांसद उनसे असहमत हैं। कई अन्य दलों के नेताओं ने भी कहा है कि वे ट्रंप के साथ-साथ राहुल से भी इत्तेफाक नहीं रखते।

विज्ञापन
Donald Trump Dead Economy Row BJP Cong Shiv Sena UBT Rahul Gandhi rajiv shukla Tharoor Annamalai Hindi Updates
ट्रंप के बयान से सहमति दिखाकर घिरे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ के अलावा भारत की अर्थव्यवस्था पर टिप्पणी को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने 'डेड इकॉनमी' बताते हुए भारत और रूस पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाई। हालांकि, अब उन्होंने भारत पर प्रस्तावित 25 फीसदी टैरिफ के फैसले को एक हफ्ते के लिए टाल दिया है। इसी बीच डेड इकॉनमी वाले बयान के कारण ट्रंप भारत के कई राजनीतिक दलों के निशाने पर आ गए हैं।उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ सहमति जताई थी। हालांकि, कई अन्य सांसदों ने अमेरिकी राष्ट्रपति को आइना दिखाते हुए कहा है कि भारत को उनकी टिप्पणी और नसीहत की जरूरत नहीं है। जानिए भारत की अर्थव्यवस्था पर ट्रंप की टिप्पणी को लेकर किस दल के नेता ने क्या कहा?

विज्ञापन

Donald Trump Dead Economy Row BJP Cong Shiv Sena UBT Rahul Gandhi rajiv shukla Tharoor Annamalai Hindi Updates
राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : ANI
क्या है ट्रंप की टिप्पणी और इस पर राहुल गांधी का रुख
भारत की अर्थव्यवस्था को मृत बताने वाले बयान में ट्रंप ने ये भी कहा था कि रूस और भारत किस तरह का द्विपक्षीय व्यापार करते हैं, उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता। ट्रंप ने कहा है कि वे भारत पर 25 फीसदी टैरिफ के साथ रूस से व्यापार करने पर जुर्माना भी लगाएंगे। कई विपक्षी राजनीतिक दलों ने ट्रंप के इस बयान को सरकार की विदेश  नीति की नाकामी बताया। हालांकि, राहुल गांधी ने संसद परिसर में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, भारत की अर्थव्यवस्था मृत हो चुकी है, अगर कोई ऐसा कहता है तो इससे किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ट्रंप की टिप्पणी को सरकार की आर्थिक और विदेश के साथ-साथ रक्षा नीति की नाकामी भी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Donald Trump Dead Economy Row BJP Cong Shiv Sena UBT Rahul Gandhi rajiv shukla Tharoor Annamalai Hindi Updates
शशि थरूर (फाइल) - फोटो : ANI
ट्रंप से सहमत होने वाले राहुल को दूसरे कांग्रेस सासंदों का साथ नहीं मिला
राहुल गांधी की प्रतिक्रिया के बाद जब उनके ही दल के वरिष्ठ सांसदों से ट्रंप की टिप्पणी को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कांग्रेस सांसद से बिल्कुल अलग राय दी। केरल से निर्वाचित कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस संबंध में कहा, 'अमेरिका और भारत के बीच व्यापार वार्ता चुनौतीपूर्ण है। हम कई देशों के साथ बातचीत कर रहे हैं। अमेरिका अकेला ऐसा देश नहीं है जिसके साथ बातचीत चल रही है। यूरोपीय संघ के साथ भी हमारी बातचीत चल रही है, हमने ब्रिटेन के साथ एक समझौता कर लिया है। हम अन्य देशों के साथ भी बातचीत कर रहे हैं। अगर हम अमेरिका में प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते, तो हमें अमेरिका के बाहर अपने बाजारों में विविधता लानी पड़ सकती है। हमारे पास कोई विकल्प नहीं है।'
अमेरिका के साथ डील नहीं करने को भी तैयार रहना चाहिए
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत की विदेश और आर्थिक नीति को लेकर कहा, अगर अमेरिका अपनी अनुचित मांगों के आधार पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाता है तो हमें कहीं और जाना होगा। यही भारत की ताकत है; हम चीन की तरह पूरी तरह से निर्यात पर निर्भर अर्थव्यवस्था नहीं हैं। हमारे पास एक अच्छा और मजबूत घरेलू बाजार है। थरूर ने कहा कि व्यापार वार्ता के पहलू पर कहा, 'इसमें शामिल लोगों को हमें सर्वोत्तम डील के लिए मजबूती से समर्थन देना चाहिए। अगर कोई अच्छा सौदा संभव नहीं है, तो हमें पीछे हटना पड़ सकता है।'
विज्ञापन

Donald Trump Dead Economy Row BJP Cong Shiv Sena UBT Rahul Gandhi rajiv shukla Tharoor Annamalai Hindi Updates
ट्रंप की टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला - फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक्स
राजीव शुक्ला बोले- भारत-रूस की अर्थव्यवस्था पर ट्रंप की टिप्पणी गलत
ट्रंप की डेड इकॉनमी  वाली टिप्पणी पर एक अन्य कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति का ऐसा कहना कि भारत और रूस की अर्थव्यवस्थाएं खत्म (Dead) हो गई हैं, सरासर गलत है। भारतीय अर्थव्यवस्था खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह के कार्यकाल में आर्थिक सुधार किए गए थे। अटल बिहारी वाजपेयी ने उन सुधारों को आगे बढ़ाया।

मौजूदा सरकार ने भी आर्थिक मोर्चे पर काम किया
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार के कार्यकाल में मंत्री रहे राजीव शुक्ला ने साल 2004-2014 के बीच का उल्लेख करते हुए कहा, इन 10 वर्षों में भी अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। मौजूदा सरकार ने भी इस पर काम किया है। हमारी आर्थिक स्थिति बिल्कुल कमजोर नहीं है।

रूस से व्यापार और आयात के खिलाफ ट्रंप की टिप्पणी गलत
उन्होंने कहा, अगर कोई दावा करता है कि वह हमें आर्थिक रूप से खत्म कर सकता है, तो यह गलतफहमी की वजह से हो सकता है। ट्रंप भ्रम में जी रहे हैं। टैरिफ लगाना गलत है। हर देश को अपनी मर्जी से व्यापार करने का हक है। उन पर पाबंदी लगाना, ब्रिक्स देशों के समूह के खिलाफ बोलना, रूस से व्यापार और आयात के खिलाफ टिप्पणी करना सही नहीं है।

Donald Trump Dead Economy Row BJP Cong Shiv Sena UBT Rahul Gandhi rajiv shukla Tharoor Annamalai Hindi Updates
प्रियंका चतुर्वेदी - फोटो : ANI
महिला शिवसेना सांसद बोलीं- 'मृत अर्थव्यवस्था' जैसी टिप्पणी अज्ञानता और अहंकार में
ट्रंप की टिप्पणी पर शिवसेना यूबीटी की महिला सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति को ऐसा कहने की कोई जरूरत नहीं है। भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की शीर्ष 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में हमारी गिनती होती है। यह साबित करने के लिए पर्याप्त और वैध आंकड़े भी उपलब्ध हैं। इसे मृत अर्थव्यवस्था कहना केवल अहंकार या अज्ञानता से ही संभव है।

कांग्रेस नेताओं में एक ने भारत के हित में बात की
एक अन्य राजनेता और तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष रहे के अन्नामलाई ने राहुल और थरूर के बयानों पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'आज मुझे इसी विषय पर दो कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियां पढ़ने को मिलीं। एक ने भारत के हित में बात की, और दूसरे ने ऐसे लहजे में बात की जो उनके विदेशी आकाओं को खुश कर सके।'

राहुल गांधी अज्ञानता को सम्मान की तरह धारण करते हैं
बकौल अन्नामलाई, 'आज जब अंधकारमय क्षितिज पर दुनिया भारत को एकमात्र उज्ज्वल बिंदु के रूप में स्वीकार कर रही है, तब विपक्ष के एक नेता की राय इससे उलट है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी अज्ञानता को सम्मान की तरह धारण करते रहे हैं।' कांग्रेस सांसद को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा नेता ने कहा, वे भारत के उत्थान की अनदेखी कर उसे कमजोर करने वाली विदेशी आवाजों को दोहराने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed