फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Donald trump bans his order to issue secret documents for russian investigations

ट्रंप ने रूसी जांच के खुफिया दस्तावेजों को जारी करने के अपने आदेश पर लगाई रोक

Sat, 22 Sep 2018 02:56 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
Donald trump bans his order to issue secret documents for russian investigations
Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी जांच से जुड़े एफबीआई के दस्तावेजों को जारी करने के अपने ही आदेश के क्रियान्वयन को टाल दिया है और कहा कि न्याय मंत्रालय और अमेरिकी सहयोगियों ने इस खुलासे पर सुरक्षा चिंताएं व्यक्त की है।

विज्ञापन


कई ट्वीट के जरिए की गई यह घोषणा राष्ट्रपति के उस रवैये के बिल्कुल विपरीत है, जिनमें वह लगातार गोपनीय सूचनाओं को जारी करने की मांग करते रहे हैं और मानते रहे हैं कि इससे रूस और ट्रंप चुनाव प्रचार के बीच किसी प्रकार के तार जुड़े होने की विशेष वकील रॉबर्ट मुलर की जांच सवालों और संशय के घेरे में आएगी और एफबीआई के खराब पहलू उजागर होंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने सोमवार को रूसी जांच से जुड़े बेहद संवेदनशील दस्तावेजों को जारी करने का आदेश दिया था। न्याय मंत्रालय ने कहा कि उसने आदेश का पालन करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, अधिकारियों ने पूर्व ने खुफिया दस्तावेजों को जारी करने में गंभीर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि इससे जांच प्रभावित हो सकती है और यह खुफिया सूत्रों से समझौते करने जैसा होगा।


ट्रंप ने कहा कि एकदम से आगे बढ़ने की बजाए मंत्रालय के इंस्पेक्टर जनरल से इन दस्तावेजों की 'त्वरित आधार' पर समीक्षा करने को कहा गया है। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनका मानना है कि कार्यालय इस पर शीघ्र काम करेगा। ट्रंप ने कहा, 'अंत में अगर जरूरी हुआ तो मैं इन्हें जारी कर सकता हूं।' 


इनपुट: एपी  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed