फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump announced to meet Colombian president Gustavo Petro next month

US-Colombia: एक कॉल ने बदला माहौल... कोलंबिया के राष्ट्रपति से मिलेंगे ट्रंप, जानें रिश्तों में क्यों आई नरमी

Sat, 10 Jan 2026 03:12 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 10 Jan 2026 03:12 AM IST
सार

Trump Announced To Meet Colombian President: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह फरवरी की शुरुआत में कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो से मुलाकात करेंगे। हालिया फोन बातचीत के बाद ट्रंप का रुख नरम हुआ है। बैठक में अमेरिका में कोकीन तस्करी रोकने और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Donald Trump announced to meet Colombian president Gustavo Petro next month
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI Photos

विस्तार

अमेरिका और कोलंबिया के बीच हाल के तनाव के संकेतों के बीच अब रिश्तों में नरमी के संकेत मिले हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह फरवरी की शुरुआत में कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो से मुलाकात करेंगे। यह बैठक ऐसे समय में होने जा रही है, जब ड्रग तस्करी और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दे दोनों देशों के एजेंडे में शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन


ट्रंप ने बताया कि कोलंबियाई राष्ट्रपति से हाल ही में हुई एक सौहार्दपूर्ण फोन बातचीत के बाद यह मुलाकात तय हुई है। इसी कॉल के दौरान उन्होंने पेट्रो को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया। इससे पहले ट्रंप का रुख कड़ा दिख रहा था, लेकिन इस बातचीत के बाद स्वर में बदलाव साफ नजर आया है।
विज्ञापन


कोकीन तस्करी पर तेज कार्रवाई की मांग
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि बैठक में अमेरिका में कोकीन की तस्करी रोकने पर ठोस और तेज प्रगति की जरूरत पर चर्चा होगी। ट्रंप ने पेट्रो से अपील की कि कोलंबिया से निकलने वाली कोकीन की सप्लाई चेन पर सख्ती से लगाम लगाई जाए। अमेरिका लंबे समय से इस मुद्दे पर कोलंबिया से ज्यादा सहयोग की मांग करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका ने वेनेजुएला भेजा प्रतिनिधिमंडल, टूटे रिश्तों पर मरहम लगाने की कोशिश

पहले दिखी थी सख्ती, अब कूटनीतिक नरमी
पिछले सप्ताह वेनेजुएला के पूर्व नेता निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के लिए हुए अमेरिकी सैन्य अभियान के बाद ट्रंप ने संकेत दिए थे कि क्षेत्र के अन्य देशों के नेताओं के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। इसी क्रम में उन्होंने कोलंबियाई नेतृत्व को लेकर भी कड़े संकेत दिए थे, लेकिन अब उनकी भाषा और रुख में बदलाव देखा जा रहा है।


व्हाइट हाउस बैठक से क्या उम्मीदें
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि फरवरी की बैठक केवल औपचारिक नहीं होगी। इसमें ड्रग तस्करी के अलावा अवैध कार्टेल नेटवर्क, सीमा पार अपराध और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर ठोस रोडमैप तय हो सकता है। अमेरिका चाहता है कि कोलंबिया इस दिशा में ज्यादा प्रभावी भूमिका निभाए।

इस मुलाकात को अमेरिका-कोलंबिया संबंधों के लिए अहम मोड़ माना जा रहा है। ट्रंप प्रशासन जहां सख्त सुरक्षा नीति अपनाने की बात करता रहा है, वहीं पेट्रो के साथ बैठक यह संकेत देती है कि अमेरिका कूटनीति और संवाद के जरिए भी समाधान तलाशने को तैयार है। आने वाले हफ्तों में यह साफ होगा कि यह मुलाकात केवल प्रतीकात्मक रहती है या दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देती है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article