फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   don't worry! 10 steps to save your 500 and 1000 rupee notes

परेशान ना हों रखें इन 10 बातों का ध्यान

Wed, 09 Nov 2016 04:09 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 09 Nov 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
don't worry! 10 steps to save your 500 and 1000 rupee notes
नरेंद्र मोदी की सरकार ने आर्थिक सुधारों की प्रक्रिया के तहत 500 और 1000 रुपये के नोटों के लेन देन पर मंगलवार देर रात से रोक लगा दी है। सरकार के इस फैसले का आप पर कितना असर होगा, और आपको क्या क्या करने की जरूरत है।
विज्ञापन


1. पहली बात तो यही है कि आपके पास काला धन नहीं हो तो परेशान नहीं हो। आपके पास 30 दिसंबर तक का वक्त है अपने पैसों को बैंक और पोस्ट ऑफिस में जमा कराने के लिए। आप बैंक में इसे जमा कराके नए नोट हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

2. आपातकालीन परिस्थितियों के लिए सरकार की ओर से राहत भी दी गई है। मेडिकल जरूरतों के लिए आप पुराने नोट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 8 नवंबर से लेकर 11 नवंबर के मध्यरात्रि तक अस्पतालों में पुराने नोट मान्य रहेंगे। इन 72 घंटों तक पेट्रोल पंप, डीजल पंप और सीएनजी स्टेशनों सहित कई जरूरी जगहों पर आप पुराने नोट इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. आप अपने डेबिट कॉर्ड और क्रेडिट कॉर्ड के अलावा इलेक्ट्रॉनिक भुगतान भी कर सकते हैं। इसमें कोई सीमा नहीं है।
4. अगर आपके घर में 500 और 1000 के नोट हैं, तो उन्हें जमा कर लीजिए। नौ नवंबर को बैंक बंद हैं। इसके बाद 10 नवंबर से बैंकों में लंबी कतार में खड़ा होना पड़ सकता है।
5. पुराने नोट 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक बैंक और पोस्ट ऑफिस में जमा कराए जा सकते हैं।

30 दिसंबर तक पुराने नोट जमा नहीं करा पाते हैं तो क्या करें?

don't worry! 10 steps to save your 500 and 1000 rupee notes
6. 10 नवंबर से 24 नवंबर तक आप 4000 रुपये तक बैंकों में एक्सचेंज कर सकते हैं। 25 नवंबर के बाद लिमिट बढ़ाई जाएगी, लेकिन आपको पहचान पत्र के साथ बैंक जाना होगा।
7. शुरुआती दिनों में आप 10000 रुपये के नए नोट प्रतिदिन के हिसाब से निकाल सकते हैं और प्रति सप्ताह 20000 रुपये। इसलिए खरीददारी के लिए क्रेडिट और डेबिट कॉर्ड का इस्तेमाल करें।
8. अगर आप 30 दिसंबर तक पुराने नोट जमा नहीं करा पाते हैं, तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। रिजर्व बैंक की शाखाओं में घोषणा पत्र और आईडी कॉर्ड के साथ आप 31 मार्च, 2017 तक अपने पैसे जमा करा सकते हैं।
9. बैंक में जो पैसा जमा कराएं या फिर एक्सचेंज करें, उनके सीरियल नंबर नोट रखें क्योंकि बैंक इस पर नजर रखेगा कि कौन सा आदमी कितना पैसा जमा करा रहा है। ऐसे में जाहिर है कि इनकम टैक्स विभाग की भी नजर रहेंगी,
10. बैंक में सभी जमा निकासी वीडियो कैमरा के दायरे में होंगे, रिजर्व बैंक ने लोगों को सावधानीपूर्वक वैध पैसे जमा कराने की सलाह दी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed