{"_id":"57bcb1784f1c1bcd33d4ef9a","slug":"don-t-want-to-fly-over-pakistan-airlines-tell-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के ऊपर से नहीं उड़ेंगी अहमदाबाद से खाड़ी देश जाने वाली भारतीय उड़ानें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक के ऊपर से नहीं उड़ेंगी अहमदाबाद से खाड़ी देश जाने वाली भारतीय उड़ानें
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Aug 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद से खाड़ी देशों को होने वाली उड़ानें अब पाकिस्तान के ऊपर से गुजरने के बजाय अरब सागर के ऊपर से होंगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने कहा है कि नया रूट तय करने के पीछे कोई राजनीतिक पहलू नहीं है, बल्कि ईंधन बचाने के मकसद से यह फैसला किया गया है। लेकिन भारत और पाकिस्तान के संबंधों में आए तनाव के बीच यह कदम काफी अहम माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि कई एयरलाइंस ने रूट बदलने का आग्रह किया था, जिसके बाद अरब सागर के ऊपर से नए रूट से विमानों को गुजारने का फैसला किया गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने कहा कि ईंधन बचाने के लिए रूट बदला गया है।
फिलहाल अहमदाबाद से खाड़ी देशों को जाने वाली उड़ानें पाकिस्तान के ऊपर से गुजरती हैं। नए रूट से भारतीय एयरलाइंस के विमानों को पाकिस्तान के आसमान का इस्तेमाल नहीं करना होगा। स्पाइस जेट समेत अन्य एयरलाइंस की अहमदाबाद से खाड़ी देशों के लिए उड़ानें होती हैं।