फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Don't spread squalor on social media said PM Modi

पीएम मोदी ने कहा- संकल्प लें कि सोशल मीडिया का उपयोग गंदगी फैलाने के लिये नहीं करेंगे

Wed, 29 Aug 2018 01:01 PM IST
नई दिल्ली, भाषा
नई दिल्ली, भाषा Updated Wed, 29 Aug 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
Don't spread squalor on social media said PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अच्छी एंव सकारात्मक खबरों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर कई लोग मर्यादाएं भूल जाते हैं। ऐसे में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सभी का कर्त्व्य बनता है कि इस प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म का इस्तेमाल गंदगी फैलाने के लिए न करने का संकल्प लें। वाराणसी में पार्टी के विभिन्न विभागों के कार्यकर्ताओं के साथ नरेंद्र मोदी एप के माध्यम से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'सोशल मीडिया पर कभी-कभी लोग मर्यादाएं भूल जाते हैं। किसी भी झूठी बात को सुना और उसे शेयर कर देते हैं।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई बार तो उसे सुनते भी नहीं हैं। कई लोग ऐसे-ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं जो सभ्य समाज में अस्वीकार्य हैं, शोभा नहीं देता है। महिलाओं के खिलाफ भी ऐसे शब्दों का इस्तेमल करते हैं। पीएम मोदी ने कहा, 'यह किसी राजनीतिक दल की बात नहीं है। यह सवा सौ करोड़ लोगों का विषय है। ऐसे में हम संकल्प लें कि इस सोशल प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म का उपयोग कभी भी गंदगी फैलाने के लिये नहीं करेंगे।' उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान दिमागी स्वच्छता से भी जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मोहल्ले में तू-तू मैं-मैं हर देश में होता होगा। पहले कभी गांव में किसी को भनक तक नहीं लगती थी। मैं तो कभी-कभी हैरान हो जाता हूं कि आज दो पड़ोसियों की लड़ाई को भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जाता है और वह नेशनल न्यूज बन जाती है।' प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कोशिश होनी चाहिए कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सकारात्मक चीजों के लिए किया जाए।' हमारे पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम ने कहा था कि देश में सकारात्मक खबरों का माहौल तैयार किया जाना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नकारात्मक खबरों से लोगों में निराशा का भाव उत्पन्न होता है। जब प्रकाश फैलेगा तब निराशा के लिये कोई जगह नहीं होगी। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बदलते भारत की तस्वीर लोगों को दिखाने के लिये मोबाइल से छोटे-छोटे वीडियो तैयार करें और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें। उन्होंने जोर दिया कि आज भारत के हर गांव में बिजली पहुंची है, भारत सबसे अधिक तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। ऐसे में हमारे पास भी कुछ है जो लोगों में गर्व का भाव भर सकता है। उन्होंने 'टीम काशी' के समन्वय पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed