{"_id":"671d2e919e158b65470cec99","slug":"don-t-mess-with-us-israel-can-reach-any-place-in-middle-east-israel-consul-general-on-idf-s-strikes-in-iran-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Iran: इस्राइली कॉन्सुल जनरल की दो टूक- हमसे खिलवाड़ न करें, हम पश्चिम एशिया में कहीं भी पहुंच सकते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Israel-Iran: इस्राइली कॉन्सुल जनरल की दो टूक- हमसे खिलवाड़ न करें, हम पश्चिम एशिया में कहीं भी पहुंच सकते हैं
Sat, 26 Oct 2024 11:31 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:31 PM IST
सार
मध्य पश्चिम भारत में इस्राइल के कॉन्सुल जनरल कोब्बी शोशनी ने कहा कि इस्राइल-हमास संघर्ष में अभी उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती बंधकों को रिहा कराने की है। उन्होंने कहा, यह हमें बहुत परेशान करता है... इस्राइल के कुछ मित्र हमास के साथ समाधान खोजने के लिए लगातार बातचीत कर रहे हैं। हम भी समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोब्बी शोशनी, इस्राइल के कॉन्सुल जनरल
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम एशिया में जारी हिंसक संघर्ष के बीच इस्राइल के कॉन्सुल जनरल कोब्बी शोशनी ने शनिवार को कहा कि इस्राइल 'ईरान और उसके सहयोगियों की तरफ से किए जा रहे आतंकी हमलों के खिलाफ खड़ा है। उन्होंने कहा कि इस्राइल ने ईरान के सैन्य ठिकानों को सटीक निशाना बनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्राइल पश्चिम एशिया की किसी भी जगह आसानी से पहुंच सकता है। कोब्बी शोशनी ने पश्चिम एशिया में बीते एक साल से अधिक समय से जारी हिंसक संघर्ष के बारे में कहा, हमास के पास कोई सैन्य क्षमता नहीं बचने देना और लेबनान में हिजबुल्ला मुक्त सुरक्षित क्षेत्र सुनिश्चित करना, इस्राइल की कुछ प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा कि हिजबुल्ला के जाने के बाद सुरक्षित जगह लेबनान की सेना के हवाले रहेगी।
'हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती बंधकों की'
मुंबई में पदस्थापित मध्य पश्चिम भारत में इस्राइल के कॉन्सुल जनरल कोब्बी शोशनी ने कहा कि इस्राइल-हमास संघर्ष में अभी उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती बंधकों की सुरक्षित रिहाई है। उन्होंने कहा, यह हमें बहुत परेशान करता है... इस्राइल के कुछ मित्र समाधान खोजने के लिए हमास के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं। हम भी समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।
'इस्राइल पश्चिम एशिया में कहीं भी पहुंच सकता है'
शनिवार को ईरान के सैन्य ठिकानों पर इस्राइली सेना के हवाई हमलों पर शोशनी ने कहा कि परिणाम जल्द ही स्पष्ट होंगे। हम उपग्रहों से देखेंगे, लेकिन संदेश बहुत, बहुत स्पष्ट है। इस्राइल पश्चिमी एशिया में किसी भी स्थान पर पहुंच सकता है, चाहे वह बहुत दूर हो या कहीं और। हम बहुत सटीक और बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर सकते हैं। संदेश साफ है, 'हमारे साथ खिलवाड़ मत करो।'
विज्ञापन
'IDF ने केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया'
उन्होंने कहा कि इस्राइली बलों ने केवल सैन्य सुविधाओं को निशाना बनाया। तेल अवीव पश्चिम एशिया में सुरक्षा और शांति लाने के लिए प्रतिबद्ध है। यही हमारे और हमारे दुश्मनों के बीच का अंतर है। हमने केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, नागरिकों को नहीं, जैसा कि हाल के वर्षों में इस्राइल और लेबनान, इस्राइल और गाजा के बीच और इस्राइल और ईरान के बीच हुआ है। ईरान में सैन्य ठिकानों सीधे निशाना बनाना काफी प्रभावशाली ऑपरेशन था... हमारे दृष्टिकोण से फिलहाल ईरान के साथ लड़ाई खत्म हो गई है। उम्मीद है अब वे जवाबी कार्रवाई करने की गलती नहीं करेंगे।
एक साल से कई मोर्चों पर लड़ रहे हैं- शोशनी
उन्होंने कहा, हम इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि ईरान की प्रतिक्रिया क्या होगी... इस्राइल एक साल से भी अधिक समय से, हम ईरान और उसके सहयोगियों की तरफ से किए जा रहे आतंकी हमलों के खिलाफ खड़ा है... यह गाजा, हूती, यमन और अन्य सहयोगियों की तरफ से किया जा रहा है। इस्राइल पश्चिम एशिया में सुरक्षा और शांति लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हैगरी ने भी कहा कि शनिवार को इस्राइल ने अपने उद्देश्यों को प्राप्त कर लिया है। इस्राइल को धमकी देने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
अब तक 42 हजार से अधिक लोगों की मौत
बता दें कि पिछले साल 7 अक्टूबर को गाजा सीमा के पास इस्राइली समुदायों पर हमास के हमलों में 1100 से अधिक लोग मारे गए थे। 252 इस्राइली और विदेशी बंधक बनाए गए थे। गाजा में स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इजरायल के हमले में 42,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन