{"_id":"572dbde34f1c1bfc765cce7f","slug":"don-t-fall-in-trap-of-schools-giving-useless-degrees-raghuram-rajan","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल-कॉलेजों के जाल में फंसने से बचे जो दे रहे हैं बिना काम की डिग्री: रघुराम राजन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्कूल-कॉलेजों के जाल में फंसने से बचे जो दे रहे हैं बिना काम की डिग्री: रघुराम राजन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 May 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
रघुराम राजन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजुकेशन लोन के जरिए घटिया स्कूल-कॉलेज से मिलने वाली डिग्री से बचना चाहिए। ऐसे स्कूल-कॉलेज बच्चों को कर्ज में फंसा कर बिना काम की डिग्रियां दे रहे हैं। यह बात भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन ने शिव नादर यूनिसर्विर्टी के दीक्षांत समारोह में कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब एजुकेशन क्षेत्र को देखता हूं तो पता चलता है कि इस क्षेत्र में उच्च श्रेणी का शोध करना भविष्य में बहुत महंगा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास किए जाने चाहिए कि सभी योग्य छात्रों को कम पैसे में ही डिग्री मिल जाए।
विज्ञापन
एजुकेशन लोन को लेकर रघुराम राजन ने कहा कि हमें एजुकेशन लोन को लेकर बहुत ही सतर्क होना चाहिए। कोशिश की जानी चाहिए कि जो लोन चुका सकते हैं उनसे पूरा पैसा वसूल किया जाना चाहिए। वहीं उन लोगों को छूट दी जा सकती है जिनकी परिस्थितियां ठीक नही है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में निजी शिक्षा महंगी होती जा रही है और आने वाले समय में और ज्यादा महंगी हो जाएगी।
विज्ञापन