{"_id":"5ce4e62bbdec22073561c34c","slug":"doklam-chinese-ambassador-to-india-said-brothers-of-a-family-living-under-one-roof-have-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोकलम विवाद पर चीन ने कहा- एक परिवार के दो भाईयों में दिक्कत हो जाती है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दोकलम विवाद पर चीन ने कहा- एक परिवार के दो भाईयों में दिक्कत हो जाती है
Wed, 22 May 2019 11:33 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 22 May 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
लुओ झाओहुई
- फोटो : ANI
भारत में मौजूद चीनी राजदूत लुओ झाओहुई ने भारत और चीन के बीच जून 2017 में हुए दोकलम विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, दो महान पड़ोसी देशों के बीच कुछ गलत हो रहा है। यह स्वाभाविक है। ठीक जिस तरह एक छत के नीचे रहने वाले एक ही परिवार के दो भाईयों के बीच विवाद हो जाता है। यह स्वाभाविक है।
विज्ञापन
Luo Zhaohui on Doklam standoff: If you compare family exchanges of 2000 yrs, some minor problems are nothing. Of course, it's not nothing & we didn't ignore that matter. We worked together and resolved the problem, which ensured that bilateral relations were back on normal track. https://t.co/iN9c8T22wU
— ANI (@ANI) May 22, 2019विज्ञापन
लुओ ने आगे कहा, 'यदि आप पिछले 2000 सालों के परिवार का आदान-प्रदान देखेंगे तो कुछ छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कुछ नहीं। यह कुछ नहीं है और हमें इस मसले को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हमने साथ किया और मुद्दे को सुलझाया जिससे यह सुनिश्चित हो गया कि द्वीपक्षीय संबंध दोबारा सामान्य पटरी पर लौट आए हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पिछले पांच सालों के दौरान 17 बार मिले हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार चीन की यात्रा की है और जिनिपिंग ने भारत की। पिछले साल अप्रैल में वुहान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के गृहनगर जियान गए थे। बिजी शेड्यूल होने के बावजूद दोनों नेताओं ने साथ में समय बिताया था और इसने मुझे काफी प्रभावित किया।'
चीनी राजदूत ने उम्मीद जताई है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भी दोनों देशों के बीच दोस्ती वाले रिश्ते बने रहेंगे। उन्होंने कहा, 'पिछले महीने एससीओ बैठक होगी और इसके बाद जी-20 समिट होना है। नेता इस कांफ्रेंस में मुलाकात करेंगे और इसलिए यह एक रिवाज बन गया है।'