{"_id":"5cc3f676bdec22073f3eff8a","slug":"doing-charity-by-hiring-them-says-spicejet-official-to-jet-pilot","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेट पायलटों ने स्पाइसजेट के अधिकारी पर लगाया जॉब इंटरव्यू में अपमानित करने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जेट पायलटों ने स्पाइसजेट के अधिकारी पर लगाया जॉब इंटरव्यू में अपमानित करने का आरोप
Sat, 27 Apr 2019 12:02 PM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
जेट एयरवेज की पायलट यूनियन ने अपने सदस्यों के खिलाफ एक भर्ती अभियान के दौरान स्पाइस जेट के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दिए गए एक बयान पर दुख जाहिर किया है। स्पाइसजेट के अधिकारी ने जेट के पायलटों को कथित तौर पर कहा है कि वह उन्हें नौकरी देकर 'चैरिटी' कर रहे हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
जेट ने 17 अप्रैल को अपना परिचालन बंद दिया था। जिसके बाद उसके 1,300 से ज्यादा पायलट सड़क पर आ गए। परिचालन रुकने की वजह से 20 हजार कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में पड़ गईं।
इस मामले पर गुरुवार को जेट एयरवेज के पायलटों की यूनियन नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) ने कहा, "हम अपने सदस्यों के साथ हुए व्यवहार से बेहद निराश हैं, जो हाल ही में स्पाइसजेट के शीर्ष प्रबंधन से मुखातिब हुए। अगर ये सच है, तो हम इस तरह के अनप्रोफेशनल व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं, क्योंकि यह हमारे सहयोगियों के लिए अपमानजनक और परेशान करने वाला है।"
हालांकि स्पाइसजेट ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। एयरलाइन ने कहा है कि उसकी टीम मंगलवार को पायलटों को हायर करने गई थी और उन्हें नीचा नहीं दिखाया गया। जेटे के कई पायलटों ने अन्य एयरलाइन कंपनी को ज्वाइन कर लिया है। लेकिन अभी भी कई को नौकरी नहीं मिल पाई है और ऊपर से उन्हें जेट से भी कई महीनों तक सैलरी नहीं मिली थी।