{"_id":"5755305d4f1c1bb7209c512e","slug":"dog-takes-on-tiger-to-save-master-near-dudhwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप रे! मालिक की जान बचाने के लिए बाघ से भिड़ गया कुत्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बाप रे! मालिक की जान बचाने के लिए बाघ से भिड़ गया कुत्ता
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 06 Jun 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
कुत्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये सब जानते हैं कि कुत्ता अपने मालिक का कितना वफादार होता है इसी की मिसाल पेश करते हुए जैकी ने मालिक के लिए अपनी जान दे दी। ये घटना दुधवा नेशनल पार्क के करीब बरबतपुर गांव की है। वहां ये कुत्ता जैकी अपने किसान मालिक गुरदेव सिंह के साथ रहता था।
विज्ञापन
एक दिन रात में जैसे ही उसे भनक लगी की बाघ उसके मालिक पर हमला करने जा रहा है, उसने खतरे को भांपते हुए मालिक को उठाने की कोशिश की पर जबतक मालिक कुछ समझ पाता बाघ ने किसान पर हमला कर दिया। बस फिर क्या था उसने बाघ पर हमला कर दिया,ताकि मालिक को हमले में चोट से बचाया जा सके।
विज्ञापन
इतनी देर में किसान ने अपनी छड़ी उठा ली और बाघ की ओर मारने लगा,लेकिन तब तक देर हो चुकी थी बाघ ने जैकी को घायल कर दिया था और खींचकर उसे ले गया। इसके बाद गुरदेव के परिवारवालों ने गायब जैकी की तलाश की तो घर से कुछ दूर पर उसका मृत शरीर मिला। वन्य अधिकारियों को इलाके में बाघ की मौजूदगी की जानकारी दे दी गयी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बरबतपुर दक्षिण खीरी के जंगलों जोकि दुधवा का हिस्सा है के बहुत समीप है। जंगल का एक बड़ा भाग लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है और वहां वह रहने के साथ-साथ खेती-बाड़ी भी करते हैं। वन्य जीव विभाग के रेंजर एसएन यादव के अनुसार बाघों का गांव में पहुंच जाना कोई नई बात नहीं है, अक्सर वह भोजन की तलाश में जंगल से बाहर निकल जाते हैं और लोगों पर हमला कर देते हैं।