फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dog takes on tiger to save master near Dudhwa

बाप रे! मालिक की जान बचाने के लिए बाघ से भिड़ गया कुत्ता

Mon, 06 Jun 2016 02:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 06 Jun 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
Dog takes on tiger to save master near Dudhwa
कुत्ता

ये सब जानते हैं कि कुत्ता अपने मालिक का कितना वफादार होता है इसी की मिसाल पेश करते हुए जैकी ने मालिक के लिए अपनी जान दे दी। ये घटना दुधवा नेशनल पार्क के करीब बरबतपुर गांव की है। वहां ‌ये कुत्ता जैकी अपने किसान मालिक गुरदेव सिंह के साथ रहता था।

विज्ञापन


एक दिन रात में  जैसे ही उसे भनक लगी की ‌बाघ उसके मालिक पर हमला करने जा रहा है, उसने खतरे को भांपते हुए मालिक को उठाने की कोशिश की पर जबतक मालिक कुछ समझ पाता बाघ ने किसान पर हमला कर दिया। बस फिर क्या था उसने बाघ पर हमला कर दिया,ता‌कि मालिक को हमले में चोट से बचाया जा सके।
विज्ञापन


इतनी देर में किसान ने अपनी छड़ी उठा ली और बाघ की ओर मारने लगा,लेकिन तब तक देर हो चुकी थी बाघ ने जैकी को घायल कर दिया था और खींचकर उसे ले गया। इसके बाद गुरदेव के परिवारवालों ने गायब जैकी की तलाश की तो घर से कुछ दूर पर उसका मृत शरीर मिला। वन्य अधिकारियों को इलाके में बाघ की मौजूदगी की जानकारी दे दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बरबतपुर दक्षि‌ण खीरी के जंगलों जो‌कि दुधवा का हिस्सा है के बहुत समीप है। जंगल का एक बड़ा भाग लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है और वहां वह रहने के साथ-साथ खेती-बाड़ी भी करते हैं। वन्य जीव विभाग के रेंजर एसएन यादव के अनुसार बाघों का गांव में पहुंच जाना कोई नई बात नहीं है, अक्सर वह भोजन की तलाश में जंगल से बाहर निकल जाते हैं और लोगों पर हमला कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed