फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dog deployed in national security welcomed like heroes

राष्ट्र सुरक्षा में जुटे स्वान जांबाजों का नायकों जैसा स्वागत

Mon, 30 Dec 2019 03:58 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/श्रीनगर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 30 Dec 2019 03:58 AM IST
विज्ञापन
Dog deployed in national security welcomed like heroes
सेना के अधिकारियों के साथ बूजो - फोटो : amar ujala

दुश्मनों और घुसपैठियों को खदेरने में माहिर जांबाज स्वान प्रहरियों का नायकों जैसा स्वागत किया गया है। ‘बूजो’ ने हाल ही में पाक के कब्जे वाले कश्मीर से घुसपैठियों को सफलतापूर्वक पाकिस्तान लौटने को मजबूर कर दिया था।

विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर में बर्फ की मोटी चादर पर धीमे-धीमे अपने दोस्त के साथ मार्च करते हुए डबल कोट जर्मन शेफर्ड बूजो का इस कामयाबी के लिए नायकों जैसा स्वागत किया गया।
विज्ञापन


सेना के 150 विशेषज्ञ कुत्तों में से एक बूजो एक खामोश प्रहरी है, जो नियंत्रण रेखा (एलाओसी) पर कड़ी निगरानी रखने के साथ-साथ आंतरिक क्षेत्रों में भी चौकसी करता है। इन कुत्तों की तीन मामलों में विशेषज्ञता है। आक्रमण, दुश्मनों की गतिविधियों पर नजर रखना और विस्फोटकों का पता लगाने में विशेषज्ञता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें नियंत्रण रेखा पर तैनात किया गया है। आमतौर पर डबल कोट जर्मन शेफर्ड कुत्तों की नस्ल ऐसे मौसम के लिए सबसे मुफीद होती है, जबकि लेब्राडॉर अंदरूनी हिस्सों में पहरेदारी के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

ब्रिटिश लेखक मैल्कम बेवर्ली विलीस की पुस्तक द जर्मन शेफर्ड डॉग के मुताबिक डबल कोट साल के अलग-अलग मौसम में दो तरीके से काम करता है। सर्दियों में यह कुत्तों को कुदरती तौर पर गर्म रखता है। वहीं गर्मियों में उसकी चमड़ी सूर्य की रोशनी को प्रतिबिंबित कर कुत्तों को अत्यधिक गर्मी से बचाती है।


इनके हैंडलरों का कहना है कि कुत्तों में अद्भुत क्षमता होती है। ये सीमा पार से किसी भी घुसपैठ का पता लगाने में मदद करते हैं। इसके अलावा नशीले पदार्थों की तस्करी और यहां तक कि हिमस्खलन की संभावना के बारे में भी आगाह करने में मदद करते हैं। हाल ही में लेफ्टिनेंट जनरल कंवलजीत सिंह ढिल्लो ने भारतीय सेना की जूनियर को सलामी देने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए अमरनाथ गुफा के बाहर प्रहरी कुत्ते को सलामी देते देखे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed