{"_id":"58b67a4c4f1c1b5d1c830cbb","slug":"does-gurmehar-kaur-have-any-aam-aadmi-party-aap-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या है गुरमेहर का आम आदमी पार्टी कनेक्शन?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
क्या है गुरमेहर का आम आदमी पार्टी कनेक्शन?
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Wed, 01 Mar 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
गुरमेहर से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नया मामला गुरमेहर के आप कनेक्शन का है। सोशल मीडिया पर गुरमेहर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनके आधार पर कहा जा रहा है कि वो आम आदमी पार्टी से संबंध रखती हैं।
विज्ञापन
एक तस्वीर में गुरमेहर के साथ फिल्ममेकर राम सुब्रमण्यम मौजूद हैं। वहीं दूसरी तस्वीरों में राम आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं। उनकी तस्वीरें अरविंद केजरीवाल और अन्य आप नेताओं के साथ देखी जा रही हैं। इससे यहां तक कहा जा रहा कि गुरमेहर आप कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
राम सुब्रमण्यम ने ही अपने फेसबुक पेज 'वॉयस ऑफ राम' पर वो वीडियो डाला था जिससे इस पूरे मामले की शुरूआत हुई थी। राम भी गुरमेहर का पूरी तरह से समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन