फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Documentary performance in the name of Ram is not allowed in the Presidency University of Kolkata

कोलकाता के प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय में राम के नाम पर वृत्तचित्र प्रदर्शन की अनुमति नहीं

Tue, 27 Aug 2019 05:52 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Tue, 27 Aug 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
Documentary performance in the name of Ram is not allowed in the Presidency University of Kolkata
प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय - फोटो : social media

प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्र संघ को परिसर में राम के नाम वृत्तचित्र के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। यह वृत्तचित्र वर्ष 1992 में अयोध्या में हुए विवादित ढांचे के विध्वंस पर आधारित है। छात्र संघ के प्रवक्ता सायन चक्रवर्ती ने यहां पत्रकारों को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


चक्रवर्ती ने बताया कि छात्र संघ ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में स्थिति आडिटोरियम में आनंद पटवर्धन के वृत्तचित्र को दिखाने की योजना बनाई थी। लेकिन, एक अधिकारी ने मौखिक रूप से कहा कि इसका प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। सायन ने बताया कि अब छात्र संघ भावी रणनीति पर विचार कर रहा है। वहीं, विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि छात्रों ने वृत्तचित्र दिखाने की अनुमति ली थी या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय छात्रों के अधिकारों का सम्मान करता है और इसमें कटौती का पक्षधर नहीं है। वहीं, चक्रवर्ती ने दावा किया कि इससे पहले भी परिसर में विभिन्न समकालीन मुद्दों पर वृत्तचित्रों का प्रदर्शन बिना किसी रुकावट के होता रहा है। ऐसे मुद्दों पर सेमिनार का आयोजन भी किया जा चुका है। राम के नाम वृत्तचित्र में अयोध्या में विवादित ढांचे की जगह राम मंदिर बनाने के विश्व हिंदू परिषद के अभियान के साथ ही उक्त घटना के बाद होने वाली सांप्रदायिक हिंसा का चित्रण किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed