फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हड़ताली डॉक्टरों ने कहा- सीएम ममता ने ईमानदार पहल नहीं की, प्रदर्शन जारी रहेगा 

Sat, 15 Jun 2019 09:49 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 15 Jun 2019 09:49 PM IST
खास बातें

  • ममता सरकार ने डॉक्टरों को बातचीत के लिए बुलाया लेकिन उनका कहना है कि मुख्यमंत्री खुद आकर उनकी समस्याओं को सुनें और बिना शर्त माफी मांगे
  • एनआरएस मेडिकल कॉलेज में दो इंटर्न की पिटाई के बाद देशभर के डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं
  • पश्चिम बंगाल हिंसा के बाद डॉक्टर हड़ताल पर हैं और राज्य देशभर से इसे व्यापक समर्थन मिल रहा है
  • एम्स के रेसीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने ममता सरकार को मांगे मानने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन से मुलाकात की

विज्ञापन
Doctors Strike Live Update: Doctors gave 48 hours ultimatum to Mamata Government to meet demands
डॉक्टरों ने ममता सरकार को 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया है - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

09:47 PM, 15-Jun-2019
प. बंगाल में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी। 



 
08:58 PM, 15-Jun-2019
जूनियर डॉक्टरों के संयुक्त फोरम ने ममता बनर्जी की अपील के बाद कहा: मुख्यमंत्री ने कोई ईमानदार पहल नहीं की, प्रदर्शन जारी रहेगा। 
 
विज्ञापन
07:34 PM, 15-Jun-2019
प. बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के प्रेस सेक्रेटरी मानव बंधोपाध्याय ने कहा- राज्यपाल ने आज सीएम ममता बनर्जी को चिट्ठी लिकखर उन्हें सभी डॉक्टरों को उचित सुरक्षा मुहैया कराने को कहा। 
 
06:09 PM, 15-Jun-2019
राज्य सरकार ने कहा, हम सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं, घायल डॉक्टरों का इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। 
 

 
06:02 PM, 15-Jun-2019
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर डॉक्टरों के इनकार के बाद ममता बनर्जी ने सीनियर डॉक्टरों से मुलाकात की। एनआरएस अस्पताल में हालात बिगड़ने पर हुई बैठक। 
04:22 PM, 15-Jun-2019
केंद्र ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा और वहां चल रही डॉक्टरों की हड़ताल पर राज्य सरकार से अलग-अलग रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
03:46 PM, 15-Jun-2019
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा, डॉक्टरों पर हमला करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा।
 
03:42 PM, 15-Jun-2019
केंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार से डॉक्टरों की हड़ताल पर अलग से रिपोर्ट मांगी। 
 
02:56 PM, 15-Jun-2019
सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने प. बंगाल सरकार को एडवाइजरी जारी की। 
 

 
01:33 PM, 15-Jun-2019
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के रेसीडेंट डॉक्टर्स ने हेलमेट पहनकर अपना सांकेतिक विरोध प्रदर्शन जारी रखा है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed