फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने ममता बनर्जी के सामने रखीं छह शर्तें, माफी मांगने को भी कहा

Fri, 14 Jun 2019 08:15 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 14 Jun 2019 08:15 PM IST
खास बातें

  • पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों का आंदोलन देश भर में फैला
  • बंगाल के साथ-साथ दिल्ली, मुंबई, केरल समेत देश के कई इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर
  • एम्स के डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से मिला, हेलमेट पहनकर काम कर रहे हैं डॉक्टर
  • आरजी मेडिकल के 18 डॉक्टरों का इस्तीफा, हड़ताल का मामला अदालत पहुंचा

विज्ञापन
doctors strike live: OPD services are crippled, emergency services will be open
देशभर में हड़ताल पर हैं डॉक्टर - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

05:45 PM, 14-Jun-2019
डॉक्टरों पर हिंसा के खिलाफ नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दार्जिलिंग के 119 डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया। 



 
05:40 PM, 14-Jun-2019

हड़ताली डॉक्टरों ने अपना आंदोलन वापस रखने रखने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने छह शर्तें रखी हैं। इनमें ममता बनर्जी का बिना शर्त माफी मांगना भी शामिल। 
वहीं, आंदोलनकारी डॉक्टरों के समर्थन में शुक्रवार को कोलकाता शहर के कई प्रबुद्ध लोग भी आ गए और उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से गतिरोध का समाधान निकालने का अनुरोध किया। फिल्मकार अपर्णा सेन, कलाकार कौशिक सेन, संगीतकार देवज्योति मिश्रा और कई वरिष्ठ डॉक्टर हड़ताली डॉक्टरों से मिलने एनआरएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल गए।

विज्ञापन
05:27 PM, 14-Jun-2019
अधिवक्ता अलख आलोक श्रीवास्तव ने सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल कर डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किए जाने का निर्देश जारी करने की मांग की। 
 
04:32 PM, 14-Jun-2019
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने सोमवार 17 जून को डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल बुलाई। 
04:12 PM, 14-Jun-2019
कलकत्ता हाई कोर्ट ने प. बंगाल सरकार को डॉक्टरों की हड़ताल के मुद्दे पर दाखिल पीआईएल पर 7 दिन में जवाब देने को कहा। कोर्ट ने ये भी पूछा कि अब तक क्या कदम उठाए गए हैं और कहा कि राज्य सरकार को इस समस्या का हल निकालना होगा। 
 

 
03:51 PM, 14-Jun-2019
दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने पूरी तरह मेडिकल बंद की अपील की। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:07 PM, 14-Jun-2019
कलकत्ता उच्च न्यायालय में पीपुल फॉर बैटर ट्रीटमेंट के कुणाल साहा ने एक जनहित याचिका दाखिल की है। जिसमें उन्होंने डॉक्टरों की हड़ताल को अवैध घोषित करने, डॉक्टरों और डॉक्टरों की हड़ताल पर पश्चिम बंगाल द्वारा क्या कदम उठाए गए हैं इसका विवरण अगले शुक्रवार तक मांगा है। मामले की अगली सुनवाई अगले हफ्ते होगी। न्यायालय ने डॉक्टरों को हड़ताल खत्म करने के लिए अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया और पश्चिम बंगाल सरकार से कहा कि वह डॉक्टरों को वापस काम पर आने के लिए मनाए।
 
01:15 PM, 14-Jun-2019
दार्जिलिंग में स्थित नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के दो डॉक्टरों ने राज्य में डॉक्टरों के खिलाफ हो रही हिंसा के चलते पद से इस्तीफा दे दिया है।
 
01:15 PM, 14-Jun-2019
पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कार मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के 16 डॉक्टरों ने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है, 'मौजूदा स्थिति में हम सेवा प्रदान करने में असमर्थ हैं। इसलिए हम अपनी ड्यूटी से इस्तीफा देना चाहते हैं।'
 
01:08 PM, 14-Jun-2019
बंगलूरू में डॉक्टरों ने बंगाल में डॉक्टरों पर हुए हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed