{"_id":"5fd2add02e5b0a45f41bbdfb","slug":"doctors-strike-across-the-country-opd-service-will-be-closed-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद चिकित्सकों को सर्जरी की इजाजत का विरोध, देशभर में आज डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयुर्वेद चिकित्सकों को सर्जरी की इजाजत का विरोध, देशभर में आज डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी बंद
Fri, 11 Dec 2020 05:22 AM IST
Amit Mandal
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 11 Dec 2020 05:22 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों की हड़ताल
- फोटो : ANI
आयुर्वेद छात्रों को सर्जरी करने की अनुमति मिलने के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सुबह छह बजे से लेकर शाम छह बजे तक क्लीनिक, डिस्पेंसरी और अस्पतालों में ओपीडी सेवा ठप रहेगी लेकिन आपातकालीन चिकित्सा और कोविड से जुड़ी उपचार सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन
Gujarat: Members of the Ahmedabad Medical Association protest against notification by the Central Government enabling postgraduate Ayurveda surgery students to study and practise modern medicine and surgical procedures pic.twitter.com/3wcSQeTZSb
— ANI (@ANI) December 11, 2020
विज्ञापन
आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजन शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद छात्रों को सर्जरी करने की अनुमति देने से सरकार मिश्रितपैथी को जन्म दे रही है। इससे आने वाले दिनों में चिकित्सा पेशा भी खतरे में पड़ सकता है। सरकार को तत्काल इस पर रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, इंटिग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आर पी पाराशर का कहना है कि जिस अनुमति को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, वह उचित नहीं है। आयुर्वेद ने पूरी दुनिया को सर्जरी दी है। अब अगर सरकार आयुर्वेदिक डॉक्टरों को सर्जरी की अनुमति देती है तो इसमें गलत क्या है? आयुर्वेद चिकित्सकों का यह अधिकार है जिसे सरकार ने दिलाया है।
आईएमए के अनुसार देश में 10 हजार क्लीनिक, डिस्पेंसरी और अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल रहेगी। डॉ. राजन शर्मा का कहना है कि सरकार ने अभी भी उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया तो आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन तेज हो सकता है।