फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   doctors plug hole because Part of man brain leaks through ear

उसके कान से निकल रहा था दिमाग, 8 घंटे सर्जरी के बाद बंद किया कान का छेद

Wed, 19 Dec 2018 12:45 PM IST
पूजा मेहरोत्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पूजा मेहरोत्रा Updated Wed, 19 Dec 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
doctors plug hole because Part of man brain leaks through ear
लोगननाथन डॉक्टरों के साथ
डॉक्टर के लिए यह एक अनोखा मामला था। अपोलो अस्पताल के डॉ. जॉय वर्गीज ने जिन्होंने लोगननाथन की सर्जरी की उन्होंने बताया कि हमने खुली आंखों से मरीज के कान के रास्ते मस्तिष्क को देखा। डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने जांच रिपोर्ट आने तक इसका इंतजार किया। स्कैन के बाद उनका शक सही निकला। मरीज को सर्जरी के लिए राजी किया ताकि उस छेद को बंद किया जा सके।' 
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि ऐसी स्थिति जानलेवा भी है। ऐसे में गंभीर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। डॉ.वर्गीज और उनकी टीम ने लोगननाथन के कान की सर्जरी लगभग 8 घंटे तक की।  लंबी सर्जरी के बाद मस्तिष्क के उभर आए उस बाहरी हिस्से को हटाकर छेद को बंद कर दिया। 
विज्ञापन


लोगननाथन ने बताया कि पिछले कुछ दिन बहुत अजीबोगरीब गुजरे। वह बताते हैं कि उन्हें अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती थीं। जैसे धड़कन की आवाज। वह बताते हैं कि उन्हें लग रहा था कि उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ेगा। पर वह डर रहे थे। सर्जरी के बाद अब वह ठीक हैं। वह बताते हैं, अब मुझे अजीब आवाजें नहीं सुनाई दे रहीं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय से सिर और कान दर्द से परेशान थे  

पिछले एक वर्ष से अधिक समय से लोगननाथन लगातार सिर दर्द और दाईं कान में दर्द से परेशान थे। कुछ डॉक्टरों ने इसे संक्रमण बताते हुए कुछ दवाएं दीं। यही नहीं इस संक्रमण को दूर करने के लिए वह सर्जरी से भी गुजरे। लोगननाथन के मुताबिक सर्जरी के कुछ महीने बाद ही उन्हें दूसरी समस्याएं महसूस होने लगीं। उनके दाहिने कान से पानी जैसे तरल पदार्थ के रिसाव के साथ ही उन्हें सिर में भी तेज दर्द रहने लगा। इसके बाद उन्होंने अपोलो के डॉक्टरों से सलाह ली और सर्जरी के लिए राजी हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed