फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   doctors built one bed hospital to treat 500 kg woman in mumbai

दुनिया की सबसे मोटी 500 किलो की महिला के लिए बनेगा मुंबई में स्पेशल हॉस्पिटल

Sun, 15 Jan 2017 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 15 Jan 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
doctors built one bed hospital to treat 500 kg woman in mumbai
Saifee Hospital
मुंबई के चरनी रोड पर बना सैफी हॉस्पिटल एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। बता दें इस हॉस्पिटल में दुनिया की सबसे मोटी महिला इमान अहमद के इलाज के लिए स्पेशल 'वन बेड हॉस्पिटल' बनाने की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन


2 करोड़ रुपये में बनेगा 'वन बेड हॉस्पिटल' 

-खबरों की मानें तो 'वन बेड हॉस्पिटल' बनाने के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा।  
-इतना ही नहीं इस अस्पताल में बाकी बड़े हॉस्पिटल जैसी ही सारी सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी।  
-बता दें इमान का ऑपरेशन डॉक्टर मुफजल लकड़वाला, एक कार्डियॉलजिस्ट, कार्डिएक सर्जन, चेस्ट फिजिशन सहित डॉक्टरों की एक टीम करेगी।
-इमान की देखभाल के लिए 24 घंटे हॉस्पिटल में डॉक्टर तैनात रहेंगे।

हॉस्पिटल की है ये खासियत

doctors built one bed hospital to treat 500 kg woman in mumbai
Saifee Hospital
-आपको बता दें कि एक बेड वाला यह अस्पताल 3 हजार वर्ग फीट में फैला हुआ होगा।
-इसमें एक आॅपरेशन थिएटर, एक आईसीयू, डॉक्टर के लिए एक रूम, मरीज के परिजनों के लिए एक कमरा भी होगा।
-साथ ही  2 रेस्टरूम और ग्राउंड फ्लोर पर 1 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम भी बनाया जायेगा।
-इतना ही नही इस स्पेशल यूनिट में हर चीज इमान अहमद के वजन को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। 
-उदाहरण के लिए जैसे 7 फीट चौड़े दरवाजे, 7 फीट चौड़ा बेड इस हॉस्पिटल का हिस्सा होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मिस्र की रहने वाली है इमान अहमद

doctors built one bed hospital to treat 500 kg woman in mumbai
iman ahmed
-बता दें कि मिस्र की रहने वाली इमान अहमद  की उम्र 36 साल हैं । जो कि सर्जरी के लिए भारत आएंगी 
-अपने मोटापे की वजह से परेशान इमान बीते 25 सालों से अपने घर से बाहर तक नहीं निकली।
-बता दें कि इमान का वजन 500 किलोग्राम है ।
-इमान ने मुंबई के डॉक्टर लकड़वाला को ट्वीट कर अपना ऑपरेशन करने के लिए रिक्वेस्ट किया था।
विज्ञापन

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मांगी थी मदद

doctors built one bed hospital to treat 500 kg woman in mumbai
- बता दें कि इमान कि सर्जरी के लिए डॉक्टर लकड़वाला ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगी थी।
-इतना ही नही इमान को मुंबई लाने के लिए होने वाले खर्च के लिए एक ऑनलाइन मुहीम भी चलाई थी।
-हालांकि डॉक्टर इमान अहमद के भारत आने की तारीख तो नहीं बता रहे पर उनके ऑपरेशन की तैयारियां जरुर शुरू हो गई हैं। 
- बता दें कि इस सर्जरी में आने वाला खर्च इमान को नही देना होगा। साथ ही इमान अपनी सर्जरी के लिए कम से कम 6 महीने भारत में रहने वाली है।
-अस्पताल की बिल्डिंग बनाने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी की मानें तो बिल्डिंग का 70 प्रतिशन निर्माण हो चुका है बाकी काम 10 दिनों में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed