फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Doctor slap women while operating eye in Meerut

मेरठ के जिला अस्पताल में ‘थप्पड़’ से ऑपरेशन  

Wed, 23 Mar 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 23 Mar 2016 01:16 AM IST
सार

  • आंख के ऑपरेशन के बीच महिला को डॉक्टर ने जड़ा थप्पड़
  • शिकायत पर सीएमएस ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित की

विज्ञापन
Doctor slap women while operating eye in Meerut
डॉक्टर साहब

विस्तार

आंख का ऑपरेशन कराने आई महिला को ट्रीटमेंट की जगह पर डॉक्टर का थप्पड़ खाना पड़ा, जिसके बाद जिला चिकित्सालय में हंगामा खड़ा हो गया। पीड़ित मरीज के परिजनों के लिखित शिकायत करने पर आरोपी महिला चिकित्सक के खिलाफ सीएमएस ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। 

विज्ञापन


मामला सोमवार दोपहर का है। मरीज महरू निशा मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने जिला अस्पताल आई थी। शिकायत में आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान मरीज की आंख में खुजली हुई तो वो अपने हाथ से खुजाने लगी, जिस पर ऑपरेशन कर रही चिकित्सक डॉ. अंशुमा अग्रवाल ने मरीज को थप्पड़ जड़ कर सीधे रहने के लिए कहा। हालांकि उसके बाद ऑपरेशन करा लिया गया, लेकिन जैसे ही मरीज ओटी से बाहर आई तो उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजन शिकायत करने के लिए सीएमएस कार्यालय पहुंचे तो वहां पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


परिजनों ने इस मामले में सपा नेता को जानकारी दी तो सपा नेता ने सोमवार शाम सीएमएस को फोन कर जानकारी दी। परिजनों ने मंगलवार सुबह सीएमएस को लिखित शिकायत दी, जिसके बाद जिला अस्पताल में हलचल मच गई। आरोपी चिकित्सक दो साल से ही सरकारी चिकित्सा सेवा में आई हैं और अभी तक लेवल वन की ही
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधिकारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed