फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   doctors remove toothbrush from man's stomach

औरंगाबाद: ब्रश करते समय गलती से निगला टूथब्रश, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान

Wed, 30 Dec 2020 10:54 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 30 Dec 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
doctors remove toothbrush from man's stomach
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

क्या आपने कभी सुना है कि ब्रश करने के दौरान टूथब्रश शख्स के पेट में चला गया हो अगर नहीं, तो ठीक ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सामने आया है। सामान्य तौर पर लोग नाखून, सिक्का या पिन जैसी चीजें मुंह में लेते हैं, जो गलती से अंदर चली जाती है लेकिन औरंगाबाद में एक शख्स ने ब्रश ही निगल लिया।

विज्ञापन



औरंगाबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज कर शख्स के पेट से सफलतापूर्वक टूथब्रश निकाल दिया। इस शख्स का नाम राजेश जाधव है। डॉक्टरों के मुताबिक, 26 दिसंबर के दिन सुबह में ब्रश करते समय राजेश ने पूरा टूथब्रश निगल लिया। 
विज्ञापन


हालांकि इसके तुंरत बाद राजेश के पेट में काफी तेज दर्द होने लगा। राजेश को परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कर दिया। इसके बाद सीटी स्कैन से इस बात का पता चला कि राजेश के पेट में एक पूरा टूथब्रश फंसा हुआ है। सीटी स्कैन की रिपोर्ट के तुरंत बाद डॉक्टर की एक टीम ने सर्जरी की और सफलतापूर्वक ब्रश को पेट से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि मरीज अब ठीक है, घबराने की कोई बात नहीं है। डॉक्टर की इस टीम में डॉ. जुनैद शेख, डॉ. अविनाश घड़गे, डॉ. ओमार खान, डॉ. संदीप, डॉक्टर सुकन्या विंचुरकर, डॉक्टर गौरव भावसार, डॉ. अनिकेत और डॉक्टर विशाखा वाल्के शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed