फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   doctor issues fake fitness certificate of man who died before four years in bhopal

4 साल पहले मर चुके शख्स का डॉक्टर ने बनाया फिटनेस सर्टिफिकेट, सवालों में घिरा

Fri, 18 Aug 2017 12:29 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 18 Aug 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
doctor issues fake fitness certificate of man who died before four years in bhopal

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक डॉक्टर को मरे हुए व्यक्ति का फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि जिस शख्स की मौत साल 2006 में हो गई थी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. व्हीएन झरबड़े ने उसका फिटनेस सर्टिफिकेट 10 मई 2011 को जारी किया था।

विज्ञापन


मामले की लंबी जांच के बाद डॉ. झरबड़े के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शहर के स्वास्थ्य संचालनायल ने डॉ. झरबड़े से 15 दिन के अंदर सफाई मांगी है, साथ ही सुनवाई का अवसर भी दिया है।
विज्ञापन


संचालनायल ने कहा कि अगर वे मामले में सफाई पेश करना चाहते हैं तो गवाह और जरूरी कागजों की सूचि उन्हें भेजे। दरअसल, इस मामले की शिकायत लोकायुक्त में हुई थी, जिसके बाद जांच में पता चला कि 23 दिसंबर 2006 को शख्स की मौत हादसे में हुई थी। ऐसा माना जा रहा है कि डॉ. झरबड़े ने अपनी गलती स्वीकार ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed