{"_id":"5c658889bdec2229c12b9156","slug":"do-not-worry-army-will-give-an-answer-to-attack-on-soldiers-general-satish-dua","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंता न करें, फौज देगी जवानों पर हमले का मुंहतोड़ जवाब : जनरल सतीश दुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिंता न करें, फौज देगी जवानों पर हमले का मुंहतोड़ जवाब : जनरल सतीश दुआ
Thu, 14 Feb 2019 09:06 PM IST
शशिधर पाठक
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शशिधर पाठक
Updated Thu, 14 Feb 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) सतीश दुआ भारतीय सेना के टॉप कोर कमांडरों में रहे हैं। नवंबर 2018 को सेना से रिटायर हुए जनरल दुआ के मार्गदर्शन, योजनाबद्ध तरीके और कौशल से भारतीय सेना ने 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। जनरल दुआ का कहना है कि मुझे अपने जवानों की शहादत का दु:ख है, लेकिन यकीन के साथ कह रहा हूं कि फौज इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। अमर उजाला से विशेष बातचीत में जनरल दुआ ने कहा कि बस नई स्ट्राइक का इंतजार कीजिए।
विज्ञापन
सेना की 15 कोर के कमांडर इन चीफ रहे जनरल दुआ के समय में ही उरी में आतंकियों ने हमला किया था। जनरल दुआ का कहना है कि फिदाइन आतंकी गोली के भीतर घुसने आया है। उसने पहले से अपनी मौत का रास्ता चुन लिया है, इसलिए वह कुछ तो करके जाएगा। जनरल के अनुसार वह आतंकी है और आत्मघाती है। इसलिए उसके हमले को रोकना काफी कठिन है। लेकिन ऐसी किसी घटना के बाद फौज चुप नहीं बैठती।
विज्ञापन
बन रही होगी मुहतोड़ जवाब की योजना
सेना की 15 वीं कोर के पूर्व कमांडर ने कहा कि इतनी बड़ी शहादत और इतना बड़ी भूला नहीं जा सकता। केन्द्र सरकार से लेकर हमारे शीर्ष कमांडर इस पर ऊबल रहे होंगे। मुझे यकीन है। हमारे शीर्ष कमांडर जवाब देने के लिए कोई योजना जरूर बना रहे होंगे। केन्द्र सरकार भी जरूर कोई ठोस कदम उठाएगी।
विज्ञापन
जनरल दुआ के अनुसार समय और स्थान हमारा होगा। जनरल के अनुसार जवानों की शहादत दु:खद है। लेकिन आत्मघाती हमले में ऐसा हो ही जाता है। वैसे भी यह रास्ता भारी बर्फबारी के कारण बंद था। कुछ समय पहले ही खोला गया था। इस रास्ते से इतना बड़ा फौजी दस्ता जा रहा था। यहां आत्मघाती हमला भी हुआ और फायरिंग भी हुई।