फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Do not own any land, home or stocks in India: Sam Pitroda dismisses allegations News In Hindi

सियासत: 'मेरे पास भारत में कोई संपत्ति नहीं', भाजपा के दावों पर सैम पित्रोदा का जवाब, आरोपों को बताया निराधार

Thu, 27 Feb 2025 03:00 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 03:00 AM IST
सार

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने भारत संपत्ति को लेकर भाजपा के आरोपों को निराधार बताते हुए पूर्ण रूप से खंडन किया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि उनके पास भारत में कोई जमीन, घर या स्टॉक नहीं है और न ही उन्होंने कभी किसी सरकारी पद पर रहते हुए वेतन लिया या रिश्वत ली।

विज्ञापन
Do not own any land, home or stocks in India: Sam Pitroda dismisses allegations News In Hindi
सैम पित्रोदा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस के विदेश इकाई के प्रमुख सैम पित्रोदा अधिकतक अपने बयानों के चलते चर्चा में रहते है। इसी बीच इन दिनों भारत में उनकी संपत्ति को लेकर चल रही बातचीत के बीच पित्रोदा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बुधवार को कहा कि उनके पास भारत में कोई जमीन, घर या स्टॉक नहीं है। बता दें कि पित्रोदी का यह बयान भाजपा नेता एनआर रमेश द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पित्रोदा ने भारत में 150

विज्ञापन

करोड़ रुपये की 12.35 एकड़ सरकारी जमीन अवैध रूप से हासिल की है।

पित्रोदा ने दी सफाई
पित्रोदा ने अपनी सफाई में कहा कि भारतीय मीडिया में आई रिपोर्ट्स के बाद वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि उनके पास भारत में कोई संपत्ति नहीं है और न ही उन्होंने कभी किसी सरकारी पद पर रहते हुए वेतन लिया या रिश्वत ली। साथ ही पित्रोदा ने यह भी कहा कि उन्होंने 1980 और 2004 से 2014 तक राजीव गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह के साथ काम करते हुए कभी कोई वेतन नहीं लिया। पित्रोदा ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में, यानी 83 साल की उम्र में, भारत या किसी दूसरे देश में कभी भी रिश्वत नहीं दी और न ही स्वीकार की। उन्होंने भाजपा के इस आरोप को पूरी तरह से असत्य बताया।

विज्ञापन


भाजपा नेता ने ईडी में की थी शिकायत
मामले में भाजपा नेता रमेश ने सैम पित्रोदा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और लोकायुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। बृहत बंगलूरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) के पूर्व पार्षद एनआर रमेश का आरोप है कि पित्रोदा ने वन विभाग के अधिकारियों समेत पांच वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की मदद से बंगलूरू के येलहंका में 150 करोड़ रुपये की 12.35 एकड़ सरकारी जमीन अवैध रूप से हासिल की। साथ ही रमेश का आरोप है कि पित्रोदा ने वन विभाग के अधिकारियों की मदद से कर्नाटका के बेंगलुरु में येलहंका इलाके में यह भूमि प्राप्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं भाजपा नेता रमेश के अनुसार, पित्रोदा ने 1993 में एक संस्था पंजीकरण कराया था और कर्नाटका के वन विभाग से औषधीय जड़ी-बूटियों के लिए जमीन का पट्टा लिया था। हालांकि, पट्टे की अवधि 2011 में समाप्त हो गई थी, लेकिन विभाग ने भूमि वापस नहीं ली, जिसके बाद आरोप लगाया गया कि पित्रोदा ने भूमि को अवैध रूप से अपने कब्जे में रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed